CCTV... 34 चेक पोस्ट, श्रावणी मेले को लेकर सुल्तानगंज स्टेशन पर हाई अलर्ट, सादी वर्दी में तैनात होगी पुलिस

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर उमड़ने वाली कांवरियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. स्टेशन परिसर में 34 चेक पोस्ट, सीसीटीवी निगरानी और सादी वर्दी में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रह सके.

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दिया है. लाखों श्रद्धालु हर साल सावन में गंगा जल लेने के लिए सुल्तानगंज पहुंचते हैं, जिसके मद्देनजर रेलवे स्टेशन को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह से हाई अलर्ट जोन में तब्दील किया गया है.

रेल एसपी रमन कुमार चौधरी ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि कांवरियों की भीड़ को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करना प्राथमिकता है.

स्टेशन परिसर में 34 स्थानों पर चेक पोस्ट

स्टेशन परिसर में 34 स्थानों पर पुलिस चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं, जहां आरपीएफ, जीआरपी, जिला पुलिस और महिला बल की तैनाती रहेगी. खास बात यह है कि कांवरिया वेशभूषा में और सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे ताकि भीड़ में किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को तुरंत रोका जा सके.

विशेष कंट्रोल रूम की होगी स्थापना

भीड़ नियंत्रण के लिए माइकिंग के ज़रिए दिशा-निर्देशों की घोषणा की जाएगी और प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने तक पुलिस हर स्तर पर श्रद्धालुओं की सहायता करेगी. स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए दो से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं. इसके साथ ही एक विशेष कंट्रोल रूम की भी स्थापना की जा रही है, जहां से पूरे स्टेशन परिसर की निगरानी की जाएगी.

रेल पुलिस आम यात्रियों पर भी रखेगी नजर

रेल पुलिस आम यात्रियों पर भी नजर रखेगी और संदिग्ध व्यक्तियों या वस्तुओं की गहन जांच की जाएगी. चोरी, झपटमारी और किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए विशेष निगरानी टीम गठित की गई है. इस बैठक में रेल डीएसपी मनीष कुमार, अंचल निरीक्षक नसीम अहमद, रेल थाना प्रभारी उमेश यादव, एसी राजीव कुमार तिवारी, स्थानीय थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और आरपीएफ इंस्पेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read: मनीष कश्यप जनसुराज में इस दिन होंगे शामिल, प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद तारीख का कर दिया ऐलान…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >