कैंपस : रेड रन मैराथन में छात्राओं ने लिया भाग

गंगा देवी महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई और स्पोर्ट्स समिति के संयुक्त सहयोग में रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना गंगा देवी महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई और स्पोर्ट्स समिति के संयुक्त सहयोग में रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया. इसका मकसद रक्तदान के प्रति जागरूकता, एचआइवी और एड्स से बचाव के प्रति सजगता लाना था. यह आयोजन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति की ओर से प्रायोजित था. इसके लिए कॉलेज की छह छात्राएं चयनित की गयीं, जो शुक्रवार को गांधी मैदान में होने वाले आयोजन का हिस्सा बनेंगी. कॉलेज की प्राचार्या प्रो रिमझिम शील ने छात्राओं को मनोबल बढ़ाया. इस दौरान कॉलेज की टीचर्स और छात्राएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >