Giriraj Singh: “गंगा किनारे जाकर बालू-गोबर खाएं और प्रायश्चित करें…”, लालू यादव पर भड़के गिरिराज सिंह

Giriraj Singh: पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर अंबेडकर के अपमान और परिवारवाद को लेकर तीखा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा कि गंगा किनारे बालू-गोबर खाकर लालू यादव को प्रायश्चित करना चाहिए. पढे़ं पूरी खबर…

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अब लालू यादव का “असली चेहरा” सामने आ चुका है. अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर उन्होंने लालू से माफी मांगने की मांग की. गिरिराज सिंह ने आगे कहा, “आपने अंबेडकर को अपमानित किया, पैर के नीचे कुचला. इसके लिए देश के दलितों से माफी मांगनी होगी. प्रायश्चित करना होगा. गंगा किनारे जाकर बालू और गोबर खाकर अपने पाप का प्रायश्चित करें. अगर हिंदू धर्म में आस्था नहीं है, तो फुलवारी शरीफ चले जाएं.”

परिवारवाद को लेकर भी साधा निशाना

गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके. उन्होंने आरजेडी में परिवारवाद को लेकर भी जोरदार हमला बोला. कहा, “लालू यादव ने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया, बेटियों को सांसद, बेटों को डिप्टी सीएम बना दिया. अब वही लालू परिवार आज दूसरों पर परिवारवाद का आरोप लगा रहा है. चोर अब चोरी के खिलाफ बोल रहा है.” उनका सीधा इशारा तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर था, जिसमें उन्होंने नीतीश सरकार पर आयोगों में नेताओं के रिश्तेदारों को शामिल करने का आरोप लगाया था.

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा था निशाना

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में नीतीश सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि विभिन्न आयोगों और बोर्डों में सत्ता पक्ष के नेताओं के करीबी और परिजन नियुक्त किए जा रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, “नीतीश जी बिहार में अब एक ‘जमाई आयोग’ भी बना दें.” तेजस्वी ने यह भी कहा था कि जिन लोगों ने उन पर परिवारवाद का आरोप लगाया, वे खुद अपने प्रियजनों को सरकारी पदों से नवाज रहे हैं.

ALSO READ: Patna News: सरकारी स्कूल की जमीन का हिसाब-किताब रखेगा शिक्षा विभाग, अतिक्रमण से बचाने का उपाय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >