Four Lane In Bihar: बिहार में अब यहां बनेगी टू और फोरलेन सड़क, इस जिले के लोगों को होगा बड़ा फायदा

Four Lane In Bihar: पटना में जल्द ही डबल और फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है. आनंदपुरी नाले पर टू लेन और कुर्जी नाले पर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. इसका निर्माण कार्य 2025 के सितंबर महीने से ही शुरू हो जाएगा.

Four Lane In Bihar: पटना के लोगों को बड़ी सौगात मिली है. जिले में जल्द ही टू और फोरलेन रोड बनने वाला है. आनंदपुरी नाले पर टू लेन और कुर्जी नाले पर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. इसका निर्माण कार्य 2025 के सितंबर महीने में ही शुरू हो जाएगा. दरअसल, सीएम नीतीश की ओर से 181 करोड़ रुपये की लागत वाले कुर्जी नाला और 91.27 करोड़ रुपये की लागत वाले आनन्दपुरी नाला के निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया.

पटना ��े लोगों को मिलेगा फायदा

इसके बनने से पटना के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. कुर्जी नाला और आनन्दपुरी नाला की योजनाओं के पूरा होने पर जलजमाव की परेशानी से छुटकारा मिलेगा. इसके साथ ही नाले पर टू लेन और फोरलेन सड़क बन जाने के बाद अच्छी यातायात की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध हो सकेगी. शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा.

जल्द ही काम पूरा करने का आदेश

इस दौरान सीएम नीतीश की तरफ से अधिकारियों को आदेश दिया गया कि नाले का पक्कीकरण और सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाए. राजीव नगर नाला पटना शहर के जल निकासी के लिए एक महत्वपूर्ण नाला है. इसकी लंबाई 4.26 किलोमीटर है जो दीघा आशियाना रोड से शुर होकर कुर्जी ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन पर समाप्त होता है. राजीव नगर नाले का पक्कीकरण और इसके ऊपर सड़क निर्माण की लागत राशि 181 करोड़ रुपये है.

आनन्दपुरी नाला के ऊपर सड़क निर्माण की लागत

वहीं, आनन्दपुरी नाला भी पटना शहर के जल निकासी के लिए एक महत्वपूर्ण नाला है. इसकी लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है जो बाबा चौक से शुरू होकर अटल पथ और एएन कॉलेज के पास से राजापुर पुल ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन पर खत्म होता है. आनन्दपुरी नाले का पक्कीकरण और इसके ऊपर सड़क निर्माण की कुल लागत 91.27 करोड़ रुपये है.

सितंबर के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य

जानकारी के मुताबिक, मानसून खत्म होने के बाद कुर्जी नाला और आनंनदपुरी नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. बुडको की तरफ से निर्माण कार्य के लिए एजेंसी का चयन कर आदेश जारी कर दिया गया है.

Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार में बारिश का कहर: पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित कई जिलों में मूसलधार बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >