Bihar News: पूर्व DG शोभा ओहतकर को मिली नई जिम्मेदारी, BSSC की अध्यक्ष नियुक्त

सेवानिवृत्त IPS अधिकारी शोभा अहोतकर को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का नया अध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने अरविंद चौधरी से यह जिम्मेदारी संभाली है. उनकी नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.

Bihar News: सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी शोभा अहोतकर को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 अगस्त 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. शोभा अहोतकर 1990 बैच की सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी हैं और हाल ही में डीजी होमगार्ड के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं.

अगले आदेश तक संभालेंगी आयोग की जिम्मेदारी

अधिसूचना के अनुसार, शोभा अहोतकर पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी. यह नियुक्ति बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत की गयी है.

अरविंद चौधरी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

शोभा अहोतकर की नियुक्ति के साथ ही बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. अरविंद कुमार चौधरी को आयोग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था.

1990 बैच की सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी हैं शोभा अहोतकर

शोभा अहोतकर 1990 बैच की आइपीएस अधिकारी रही हैं. वे 30 जून को डीजी होमगार्ड के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं. अब उन्हें बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है. आयोग में उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी.

Also Read: Patna Development Plan: पटना में जमीन रजिस्ट्री का रास्ता साफ, पाटलिपुत्र टाउनशिप प्रोजेक्ट पर आया अपडेट, जारी हुआ प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >