बिहटा में 550 पुड़िया स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

बिहटा. बिहटा चौराहा पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान नाबालिग समेत पांच स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है.

बिहटा. बिहटा चौराहा पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान नाबालिग समेत पांच स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान टेंपो की छत में छुपा कर रखी 550 पुड़िया स्मैक बरामद की गयी है, जिसकी कीमत करीब तीन लाख है. पुलिस ने टेंपो को भी जब्त कर लिया. गिरफ्तार की पहचान अजय कुमार उर्फ छोटू, राजेश कुमार, अजय कुमार, कुणाल कुमार, सौरभ कुमार और एक नाबालिग के रूप में हुई है. सभी दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि आरा से टेंपो पर सवार पांच स्मैक तस्कर दानापुर जा रहे हैं. इसके बाद सभी को पकड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >