संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा है कि सीबीएसइ व आइसीएसइ व अन्य बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स 11वीं में बिहार बोर्ड में एडमिशन ले सकते हैं. 11वीं में एडमिशन के लिए हर हाल में 20 मई तक ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (ओएफएसएस) से आवेदन कर सकते हैं. समिति ने कहा है कि 20 मई के बाद तिथि का विस्तार नहीं किया जायेगा. इससे पहले 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन कर दें. बिहार बोर्ड से 10वीं सफल स्टूडेंट्स ओएफएसएस के माध्यम से 11वीं में एडमिशन के आवेदन कर चुके हैं. अब भी आवेदन से वंचित स्टूडेंट्स 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं. बिहार बोर्ड सहित, सीबीएसइ, आइसीएसइ व देश के अन्य परीक्षा बोर्डों के मैट्रिक में सफल स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए आवेदन करेंगे. स्टूडेंट्स का एडमिशन मैट्रिक में प्राप्त अंकों व आरक्षण कोटि के आधार पर किया जायेगा. मेरिट लिस्ट के आधार पर स्टूडेंट्स 11वीं में एडमिशन लेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
