पटना में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, नए साल के जश्न में चली ताबड़तोड़ गोलियां

Patna News: पटना में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान धरहरा कोठी में एक गुट के छात्रों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे पूरा इलाका दहल उठा. इस घटना में एक छात्र जख्मी बताया जा रहा है.

Patna News: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के धरहरा कोठी के पास छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान धरहरा कोठी में एक गुट के छात्रों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे पूरा इलाका दहल उठा. इसकी जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाने की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. गोलियों की आवाज सुन पूरे इलाके में भगदड़ मच गयी. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया है.

थानेदार ने बताया कि मौके से एक भी खोखा बरामद नहीं हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक दर्जन राउंड गोली चली है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर टाउन डीएसपी भी पहुंचे. पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंच सीसीटीवी की जांच की जा रही है.

लॉज में घुसकर मारपीट कर रहे थे छात्र

स्थानीय सूत्र के मुताबिक किसी बात को लेकर हॉस्टल के छात्रों के साथ लॉज में रहने वाले दूसरे गुट के छात्रों से बहस हो गयी. इसको लेकर दोनों गुट के छात्रों ने एक दूसरे को देख लेने की बात कही थी. बुधवार की देर शाम हॉस्टल के छात्र एक लॉज में घुसकर एक युवक को जमकर पीट रहे थे. इसी दौरान दूसरे गुट के छात्र भी मौके पर पहुंच गये. बाद में मामला इतना बढ़ गया कि एक गुट के छात्रों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

Also Read: बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ आए हाई कोर्ट के वकील, मुफ्त में केस लड़ने का किया ऐलान

नये साल के जश्न के दौरान हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार नये साल के जश्न के दौरान विवाद हुआ था. इस विवाद में हॉस्टल के छात्रों के गुट और लॉज में रहने वाले छात्रों के गुट आपस में भीड़ गये थे. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. वहीं पुलिस आरोपितों की पहचान में जुटी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >