फतुहा में दो टेम्पो की जोरदार टक्कर, 31 वर्षीय महिला की मौत; चालक फरार

फतुहा के जेठुली में उमेश चाय दुकान के पास दो टेम्पो की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई. 31 वर्षीय निर्मला देवी की मौके पर ही जान चली गई. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

Women Dies In Accident : फतुहा. नदी थाना क्षेत्र के जेठुली स्थित उमेश चाय दुकान के पास रविवार रात दो टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई. टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

मृतका की पहचान निर्मला देवी, उम्र 31 वर्ष, पति दीपक कुमार, निवासी माधोपुर, थाना दीदारगंज, जिला पटना के रूप में हुई है. बताया गया कि जेठुली में उमेश की चाय दुकान के पास दो टेम्पो आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी तेज थी कि निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.

31 अगस्त तक जारी होगी 72,800 शिक्षकों के तबादले की सूची, शिक्षा विभाग ने इस तारीख तक आपत्ति दर्ज करने का दिया आदेश

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को भी दी गई है.

टेम्पो चालकों की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में दो टेम्पो की आपसी टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है. हालांकि, दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई, इसकी जांच की जा रही है.

पुलिस हादसे में शामिल दोनों टेम्पो और उनके चालकों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : खुदकुशी या मौत ? पटना सिटी में गंगा में डूबा 41 वर्षीय युवक, SDRF और गोताखोरों की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >