पटना: बैंक के बाहर खड़ी थी कर्मी की बाइक, चोरों ने CCTV के सामने किया हाथ साफ

मनेर में एक बैंककर्मी को तब बड़ा झटका लगा जब उसकी बाइक काम के दौरान बैंक परिसर से चोरी हो गई. हैरानी की बात यह है कि यह घटना CCTV कैमरे की नजरों के सामने हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Patna News : पटना जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी एनएच-30 स्थित जयप्रकाश नगर के समीप उज्जीवन बैंक परिसर से एक बैंककर्मी की बाइक चोरी हो गयी. घटना के बाद पीड़ित बैंककर्मी ने मनेर थाने में लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है. पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है.

काम में व्यस्त थे बैंककर्मी, चोरों ने चुरा ली बाइक

टोला पर मोहल्ला निवासी अवधेश कुमार जयप्रकाश नगर स्थित उज्जीवन बैंक में काम करते हैं. रोज की तरह मंगलवार को उन्होंने अपनी बाइक बैंक परिसर में खड़ी की और काम में लग गये. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका देखकर बाइक चोरी कर ली.

बाहर निकले तो गायब मिली बाइक

काम खत्म होने के बाद अवधेश कुमार बैंक से बाहर निकले तो बाइक गायब थी. इसके बाद उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करायी. फुटेज में अज्ञात लोगों द्वारा बाइक चोरी किये जाने की जानकारी सामने आयी. इसके बाद उन्होंने मनेर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी.

CCTV फुटेज से चोरों की तलाश

मनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं. पुलिस चोरों की पहचान और बाइक बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

जल्द गिरोह के उद्भेदन का दावा

मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर गिरोह के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले में कार्रवाई कर गिरोह का उद्भेदन किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुयेब खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >