पटना जंक्शन आरक्षण कार्यालय में सेवानिवृत्त विनोद चंद्र झा को दी गयी भावभीनी विदाई

पटना जंक्शन आरक्षण कार्यालय में मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक विनोद चंद्र झा का विदाई समारोह आयोजित किया गया. सहकर्मियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Patna News : पटना जंक्शन स्थित आरक्षण कार्यालय में सोमवार को मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक विनोद चंद्र झा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का आयोजन मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक मो. नईम अहमद के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान आरक्षण कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विनोद चंद्र झा को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया.

उत्कृष्ट कार्यों की सराहना

समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने विनोद चंद्र झा के कार्यकाल को याद किया और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया. उनकी कार्यशैली और सहकर्मियों के साथ व्यवहार की भी सभी ने प्रशंसा की.

सहकर्मियों ने साझा किए अनुभव

इस अवसर पर मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक उदय शंकर, संजीव कुमार झा, नीरज कुमार, ज्योति कुमारी, गीता कुमारी, अजीत कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने विनोद चंद्र झा के साथ बिताये कार्यकाल के अनुभव साझा किए. सहकर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की. समारोह के अंत में सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >