Smart Meter: गुड न्यूज! बिहार में आज से सस्ती हो गई बिजली, स्मार्ट मीटर वालों को इतनी मिलेगी छूट

Smart Meter: बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने नई बिजली दरों की घोषणा की है, जिससे स्मार्ट प्रीपेड मीटर और ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी बचत मिलेगी.

Smart Meter: बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई दरों की घोषणा की है, जिससे स्मार्ट प्रीपेड मीटर और ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली इन दरों के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी, जबकि ग्रामीण इलाकों में बिजली 54 पैसे प्रति यूनिट सस्ती होगी.

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए खास छूट

राज्य सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वालों को अतिरिक्त लाभ देने का फैसला किया है. स्मार्ट मीटर लगवाने के छह महीने तक उपभोक्ता निर्धारित लोड से अधिक बिजली खपत करने पर भी कोई जुर्माना नहीं देंगे. खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में इन उपभोक्ताओं को कुल 79 पैसे प्रति यूनिट तक की बचत होगी.

कोल्ड स्टोरेज और उद्योगों के लिए राहत

कृषि उत्पादों के बेहतर भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज के लिए एक नई श्रेणी बनाई गई है. 74 किलोवाट तक के अनुबंध मांग वाले कोल्ड स्टोरेज को एलटी-आईएएस श्रेणी में रखा गया है, जबकि 50 केवीए से 1500 केवीए तक की क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज को अलग श्रेणी दी गई है.

औद्योगिक इकाइयों के लिए बिजली दर में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है. साथ ही, डिजिटल भुगतान करने वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं को 1% या अधिकतम 50,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी.

नई बिजली दरें इस तरह होंगी लागू

  • कुटीर ज्योति (0-50 यूनिट)- 7.42 रुपये प्रति यूनिट
  • ग्रामीण घरेलू (50 यूनिट से अधिक)- 7.42 रुपये प्रति यूनिट
  • शहरी घरेलू (1-100 यूनिट)- 7.42 रुपये प्रति यूनिट
  • 100 यूनिट से अधिक- 8.95 रुपये प्रति यूनिट

नई दरें 31 मार्च 2026 तक लागू रहेंगी, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.

Also Read: पटन देवी ही नहीं पटना के इस मंदिर में भी भक्तों को मिलता है चमत्कारी आशीर्वाद, नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >