Triveniganj Vidhan Sabha Election Express

Election Express: त्रिवेणीगंज विधानसभा की जनता ने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य पर किया जोरदार बहस, विपक्ष ने कहा- नेताजी का दर्शन दुर्लभ

Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस के तहत त्रिवेणीगंज (सुपौल) में चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन, जलजमाव और सड़क जाम जैसे मुद्दों पर जनता ने नेताओं से तीखे सवाल किए. पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

Election Express: प्रभात खबर का इलेक्शन एक्सप्रेस शनिवार को सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र पहुंचा. त्रिवेणीगंज अनुप लाल कॉलेज परिसर में प्रभात खबर की ओर से चौपाल का आयोजन हुआ. इसमें जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो कमाल खां, राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौशल यादव, कामरेड राजेश यादव, शिक्षाविद कपिलेश्वर प्रसाद यादव, अधिवक्ता मनोज रौशन मौजूद रहे. कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी, बुद्धिजीवी, किसान, व्यवसायी व आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. करीब दो घंटे तक चले चौपाल में विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर जोरदार बहस हुई. 

“सड़क जाम से लोग त्रस्त”

क्षेत्र से पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार दिलाने, जलजमाव बाजार सड़क के चौड़ीकरण, बस स्टैंड निर्माण करने की चर्चा हुई. इसके अलावा खेल स्टेडियम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अपग्रेडेशन, अस्पतालों में इलाज के नाम पर हो रही अनियमितता पर रोक व बेहतर शिक्षण संस्थान की स्थापना आदि मुद्दों पर जनता ने नेताओं से तीखे सवाल पूछे, मंच पर मौजूद प्रतिनिधियों ने जवाब भी दिये. कार्यक्रम में सवाल- जवाब के दौरान कई बार माहौल गरम भी दिखा. लोगों ने सड़क जाम जैसे मुद्दों को उठाया, कहा कि शहर की मुख्य सड़कें जाम रहती हैं. सड़क पर फुटकर विक्रेताओं का कब्जा है. इससे एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसा रहता है. 

हर साल बाढ़ और बिजली कट की समस्या

जनता ने विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के प्रति वर्ष बाढ़ की पानी में डूबने के साथ बिजली कट की समस्याओं को उठाया. जदयू नेता मो कमाल खां ने कहा कि चुनाव में एनडीए गठबंधन जनता से जो वादा किया था, पूरा किया गया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल- पुलिया आदि क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्य किया गया है. राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने कहा कि विकास तो दूर जनप्रतिनिधि का दर्शन भी दुर्लभ है. इस दौरान इलेक्शन एक्सप्रेस की टीम ने चौपाल में आये लोगों को मतदान के महत्व को समझाया व मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया.

ALSO READ: Bihar Politics: सीवान, सारण, भोजपुर… वोटर अधिकार यात्रा में अखिलेश की इंट्री, क्या है राहुल-तेजस्वी का मास्टरप्लान?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >