झलकी सिंह उच्च विद्यालय की जमीन सिमटने का आरोप, एसडीओ को आवेदन देकर जांच की मांग

दुल्हिन बाजार प्रखंड में झलकी सिंह उच्च विद्यालय के खेल मैदान और ज़मीन के सिमटने का मामला सामने आया है. स्थानीय मुखिया ने इस पर चिंता जताते हुए इसे सार्वजनिक करने और भू-माफियाओं के खिलाफ जांच की मांग की है.

दुल्हिन बाजार से वेद प्रकाश की रिपोर्ट

Patna News : पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड के सिहि गांव स्थित झलकी सिंह उच्च विद्यालय के खेल मैदान और जमीन को सार्वजनिक कराने की मांग को लेकर सिहि पंचायत के मुखिया राजीव रंजन ने पालीगंज अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार को आवेदन सौंपा है. मुखिया ने विद्यालय की जमीन की स्थिति की जांच कराने और खेल मैदान को बच्चों के लिए सुरक्षित कराने की मांग की है.

सिमटता जा रहा खेल मैदान

मुखिया ने आवेदन के माध्यम से एसडीओ को बताया कि झलकी सिंह उच्च विद्यालय का खेल मैदान धीरे-धीरे सिमटता जा रहा है. इससे विद्यालय के बच्चों के लिए खेलकूद की सुविधा प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि गांव के पूर्वजों ने विद्यालय के लिए कई एकड़ जमीन उपलब्ध करायी थी, जिसके बाद विद्यालय को सरकार की ओर से मान्यता मिली थी. लेकिन वर्तमान में विद्यालय की जमीन का बड़ा हिस्सा दिखाई नहीं पड़ रहा है.

भू-माफियाओं से मिलीभगत का लगाया आरोप

मुखिया राजीव रंजन ने आशंका जतायी है कि लंबे समय तक विद्यालय कमेटी और प्रभारी की कथित मिलीभगत से भू-माफियाओं द्वारा विद्यालय की जमीन बेचे जाने की संभावना है. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.

बच्चों के लिए सुरक्षित कराने की मांग

मुखिया ने कहा कि यदि विद्यालय की जमीन और खेल मैदान सुरक्षित हैं तो उसे सार्वजनिक किया जाए, ताकि बच्चे वहां खेल सकें. उन्होंने प्रशासन से विद्यालय की जमीन की पैमाइश और सीमांकन कराकर खेल मैदान को अतिक्रमण से मुक्त कराने की भी मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >