Patna News: पटना में खेत में मिली महिला की लाश, नाक से निकल रहा था खून, पति ने की थी दूसरी शादी

Patna News: पटना के दानापुर स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र के मठियापुर में खेत से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. मृतका की पहचान 35 वर्षीय सीमा देवी के रूप में की गई है.

Patna News: पटना के दानापुर स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र के मठियापुर में खेत से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है. सुबह-सुबह टहलने निकले लोगों को खेत में महिला का शव दिखा. मृतका की पहचान 35 वर्षीय सीमा देवी के रूप में की गई है. जो लक्ष्मण राय की पहली पत्नी बताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि उनकी बहन की शादी 13 साल पहले लक्ष्मण राय से हुई थी. संतान नहीं होने के कारण लक्ष्मण ने दो साल पहले दूसरी शादी कर ली थी.

परिजनों का आरोप सौतन ने की ��त्या

परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि सीमा देवी की सौतन रेखा देवी और उसकी बहन खुशी ने हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. वहीं मृतका के भाई राकेश ने बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर उनकी बहन के साथ अक्सर झगड़ा होते रहता था.

Also Read: माता-पिता ने कुंभ ले जाने से किया इनकार, तो बेटी ने फंदे से लटककर दे दी जान

आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस

शाहपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं. हालांकि, मृतका के नाक से खून निकल रहा था. पुलिस ने आरोपी रेखा देवी और उसकी बहन खुशी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है.

इस घटना के बाद मृतका की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नहीं लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >