Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से होनी थी 12 विमानों की आवाजाही, चार फ्लाइट नहीं उड़ीं

Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से मंगलवार को 12 विमानों की आवाजाही होनी थी. लेकिन चार फ्लाइटें नहीं उड़ सकी. जिसके कारण यात्री टिकट कटाकर जहां-तहां फंसे हुए हैं.

Darbhanga News: दरभंगा हवाई अड्डा से मंगलवार को 12 विमानों में से चार की आवाजाही नहीं हुई. मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली रूट पर सर्वाधिक आधा दर्जन फ्लाइट का परिचालन होना था. लेकिन, इसमें से चार की आवाजाही हुई. दो फ्लाइट की सेवा रद्द कर दी गयी. वहीं मुंबई रूट पर जहाजों का आना- जाना नहीं हो सका. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई. हालांकि बताया गया कि सभी रूटों पर विमानों का आवागमन समय से हुआ.

एक सप्ताह से मुंबई रूट पर सर्विस नहीं

जानकारी के अनुसार विगत एक सप्ताह से मुंबई रूट पर विमानों का परिचालन ठप है. यह स्थिति 29 जनवरी से है. इस कारण यात्री टिकट कटाकर जहां-तहां फंसे हुए हैं. पैसेंजरों का कहना है कि मौसम में सुधार होने के बावजूद मुंबई रूट पर विमानों की आवाजाही ठप है. इस कारण मुश्किल हो रही है. मालूम हो कि 28 जनवरी को मुंबई रूट पर फ्लाइट का परिचालन किया गया था. उसके बाद से इस रूट पर सर्विस नहीं मिल रहा है. विमानन कंपनी खराब मौसम की बात कह कर फ्लाइट रद्द कर दे रही है.

पांच रूटों पर दी जा रही विमानों की सर्विस

उड़ान योजना के तहत दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत आठ नवंबर 2020 को की गयी थी. वर्तमान में यहां से पांच महानगरों के लिये विमान सेवा है. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट शामिल है. फिलहाल बेंगलुरु रूट पर कंपनी द्वारा बुकिंग नहीं की जा रही है. इस रूट पर मार्च से यात्री सेवा बहाली को लेकर बुकिंग हो रही है. सोमवार को छह विमानों में 1091 यात्रियों ने सफर किया था.

Also Read: पटना-दानापुर जंक्शन से चलेंगी आठ जोड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें, जानें सफर से पहले टाइम-टेबल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >