दानापुर नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था को लेकर कसी कमर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

दानापुर नगर परिषद ने अपने 40 वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं. स्वच्छता पदाधिकारी अपर्णा कुमारी ने बैठक में लापरवाही बरतने वाले सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजरों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Patna News : दानापुर नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शनिवार को परिषद क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता स्वच्छता पदाधिकारी अपर्णा कुमारी ने की. बैठक में सफाई निरीक्षकों, सुपरवाइजरों, सफाई कर्मियों तथा एजेंसी के प्रतिनिधियों को स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए.

लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

स्वच्छता पदाधिकारी अपर्णा कुमारी ने कहा कि यदि किसी वार्ड में सड़क किनारे कचरा मिलने की शिकायत मिलती है तो संबंधित सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि यह निर्देश एसडीएम सह नगर परिषद प्रशासक अनिरुद्ध पांडेय के निर्देश पर दिए गए हैं.

उपस्थिति के आधार पर होगा एजेंसी का भुगतान

उन्होंने सफाई कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचकर वार्डों में नियमित सफाई कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वार्डों में जितने सफाई कर्मी कार्यरत पाए जाएंगे, उसी के आधार पर संबंधित एजेंसी को भुगतान किया जाएगा.

डोर-टू-डोर कचरा उठाव पर दिया जोर

बैठक में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया. साथ ही लोगों से भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की गई, ताकि दानापुर नगर परिषद क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बना रहे. बैठक में परिषद के प्रधान लिपिक सुभाष कुमार, सफाई निरीक्षक संजय कुमार, रंजीत कुमार तथा एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >