पटना की लाइफलाइन बनेगा दानापुर-बिहटा कॉरिडोर, अगले साल अगस्त तक हर हाल में होगा तैयार

Danapur Bihta Elevated Corridor: केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मलहोत्रा ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण काम का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना का काम अगले साल अगस्त तक पूरा किया जाए. करीब 25 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से इलाके में यातायात की समस्या काफी कम होने की उम्मीद है.

Danapur Bihta Elevated Corridor: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण काम के निरीक्षण के दौरान कहा कि यह परियोजना इलाके के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इसलिए निर्माण कार्य की रफ्तार तेज की जाए और अगले साल अगस्त तक हर हाल में इसे पूरा किया जाए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम की क्वालिटी और सुरक्षा के नियमों पर भी ध्यान दिया जाए.

कितना काम हुआ

यह परियोजना दानापुर-बिहटा-कोइलवर रूट पर बनाई जा रही है. इसकी लंबाई लगभग 25.081 किलोमीटर है. इसमें करीब 14.4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जा रहा है. इसके अलावा लगभग 2.28 किलोमीटर का अतिरिक्त एलिवेटेड हिस्सा भी तैयार किया जा रहा है. बाकी हिस्से में सड़क चौड़ीकरण और सुधार का काम चल रहा है.

निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने मंत्री को प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि अब तक पाइल, पाइल कैप, पियर और पियर कैप का बड़ा हिस्सा तैयार किया जा चुका है. साथ ही एलिवेटेड के लिए कई सेगमेंट की ढलाई और उन्हें लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रोजेक्ट की लागत कितनी

इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 1969 करोड़ रुपये बताई जा रही है. अधिकारियों के अनुसार अब तक बड़ी मात्रा में निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है और बाकी काम भी तेजी से किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काम में किसी तरह की देरी न हो. निर्माण के स्थान पर सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए. उन्होंने कहा कि अगर रास्ते में कोई समस्या आती है तो उसका तुरंत समाधान किया जाए ताकि प्रोजेक्ट समय पर पूरी हो सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप, सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >