पटना: साइबर बदमाशों ने दो लोगों के खातों से उड़ाए 7.35 लाख, वोटर आइकार्ड मांगकर की ठगी

पटना में साइबर बदमाशों ने दो लोगों के बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए। केवाईसी के नाम पर हुई ठगी के बाद पीड़ितों ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।

Cyber ​​Fraud : राजधानी पटना में साइबर बदमाशों ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों के बैंक खातों से कुल 7.35 लाख रुपये की निकासी कर ली. दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दीघा निवासी के खाते से 5.80 लाख की निकासी

दीघा निवासी मंगल प्रसाद सिंह को साइबर बदमाशों ने कुछ जानकारी लेने के नाम पर फोन किया. बातचीत के दौरान ही बदमाशों ने उनके खाते से रुपये की निकासी कर ली. कुछ राशि की निकासी का मैसेज मिलने के बाद उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली, तो पता चला कि खाते से कुल 5.80 लाख रुपये निकाल लिये गये हैं. इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में केस दर्ज कराया.

केवाइसी के नाम पर 1.55 लाख की ठगी

वहीं रूपसपुर के गोला रोड निवासी धर्मेंद्र कुमार को बदमाशों ने केवाइसी से संबंधित जानकारी के लिए फोन किया. बातचीत के दौरान बदमाशों ने उनसे वोटर आइकार्ड की जानकारी मांगी. इसी दौरान उनके बैंक खाते से 1.55 लाख रुपये की निकासी कर ली गयी. खाते से राशि निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >