Bihar Crime: पटना पुलिस ने किया ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, प्रेमिका से शादी के लिए रची थी लूटपाट की साजिश

Bihar Crime: संजीत प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था. पैसौं के लिए उसने दोस्तों के साथ लूट की साजिश रची थी.

Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना स्थित अथमलगोला थाना क्षेत्र के थांबा गांव के पास तीन फरवरी को चाकूबाजी में मारे गये दंपती व एक अन्य युवक की हत्या में शामिल गनाहरी उर्फ गोंडा को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग रविवार को अथमलगोला थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह पूरी घटना प्रेम प्रसंग में शादी करने के लिए घटी है.

प्रेमिका से शादी के लिए रची थी लूटपाट की साजिश

संजीत प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था. पैसौं के लिए उसने दोस्तों के साथ लूट की साजिश रची थी. इसके बाद संजीत, नवीन गनाहरी और गोलू ने पहले रंगदारी मांगी, लेकिन जब रंगदारी नहीं मिली तो चारों ने प्लान बनाया. फुलेलपुर के संजय चौधरी से पैसे की मांग की गयी, जब वहां से पैसा नहीं मिला तो दो बाइक से चार लोग बाजितपुर गांव की तरफ सड़क पर निकल पड़े और गांव के चंद्रभूषण को गांव में ही रहने को कहा गया. इस दौरान बाजितपुर गांव की तरफ से मनीष अपनी पत्नी कंचन और बच्चे को बाइक पर बैठा कर नगरनौसा अपने ससुराल से थांबा गांव जा रहा था, तभी बाइक रोक कर उससे लूटपाट के दौरान चाकूबाजी हुई.

लूटपाट के दौरान की गयी हत्या

लूटपाट कर ही रहे थे कि संजीत ने दंपती को पहचान लिया. उसने दोस्तों से कहा कि यह मेरे जान पहचान का है, लेकिन तब तक चाकूबाजी में मनीष और कंचन घायल हो गयी थी. संजीत दंपती को बचाने लगा. इसी दौरान गनाहरी ने नवीन से कहा कि संजीत जिंदा रहेगा तो यह बता देगा. इसके बाद गनहारी, नवीन और गोलू ने संजीत की भी चाकू घोंप हत्या कर दी. इस चाकूबाजी में नवीन भी जख्मी हो गया. घटना के बाद मौके से गोलू और गनहारी फरार हो गये. पुलिस ने चाकू, दो बाइक, तीन मोबाइल और घटना के दिन गनहारी का कपड़ा भी बरामद किया है. पुलिस को अभी गोलू की तलाश जारी है.

पहले मिली थी हादसे में दंपती की मौत की सूचना

ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस को पहले यह सूचना मिली कि दो बाइक में टक्कर हुई है, जिसमें तीन से चार लोग जख्मी हो गये हैं जब घायलों को बख्तियारपुर और बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया तो पुलिस घायल के शरीर पर हमले का जख्म देखकर अनुसंधान में जुट गयी. इस दौरान घायल हुए मनीष कुमार थांबा निवासी और उसकी पत्नी कंचन की मौत हो गयी थी, घटना में शामिल संजीत फुलेलपुर निवासी की भी मौत हो गयी, जबकि फुलेलपुर निवासी नवीन कुमार अभी भी पटना में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती है और वह लगातार अपना बयान बदल रहा है.

Also Read: Bihar Railway: गोरखपुर से बेतिया होते हुए पटना के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री ने दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >