Bihar Locksdown 2nd Day LIVE Updates : औरंगाबाद के एमपी ने सांसद निधि से 1 करोड़ देने की घोषणा की

पूरे दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस ने बिहार में भी दस्तक दे दी है. कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये पूरा बिहार को 'लाॅक डाउन' कर दिया गया है. रविवार को राज्य में कोरोना से पहली मौत हुई, जिसके बाद पूरे राज्य को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के परिप्रेक्ष्य में सहायता पैकेज की घोषणा की है. 'लाॅक डाउन' के दूसरे दिन राजधानी पटना समेत पूरे राज्य का जाने हाल

Live Updates
5:44 PM. 24 Mar 20 5:44 PM. 24 Mar

औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए संसद निधि से 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. सांसद सुशील सिंह ने औरंगाबाद व गया के डीएम व जिला योजना पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसके लिए अनुशंसा की है. अपने पत्र में सांसद ने लिखा है कि COVID -19 की रोकथाम के लिए सेनेटाइजर, मास्क, वेंटिलेटर व चिकित्सा खर्च के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से औरंगाबाद लोकसभा के औरंगाबाद, कुटुंबा, रफीगंज, टिकारी, इमामगंज व गुरुआ के लिए 1 करोड़ रुपये की अनुशंसा करता हूं. सांसद ने अधिकारियों को इस पर त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया है. जिला के जिला प्रवक्ता मितेंद्र कुमार सिंह ने सांसद के इस पहल का स्वागत किया है.

5:23 PM. 24 Mar 20 5:23 PM. 24 Mar

खगौल : केरल से बिहारियों को लेकर चली एर्नाकुलम एक्सप्रेस बुधवार को सुबह करीब दानापुर स्टेशन पर 9.40 पर प्लेटफॉर्म पर पहुंची. लेकिन, स्टेशन मास्टर की लापरवाही से ट्रेन को आउटर पर रोक दिया. जिस कारण ट्रेन पर सवार काफी यात्री उतर पर बिना जांच कराये ही फरार हो गये.

4:53 PM. 24 Mar 20 4:53 PM. 24 Mar

कोरोना को लेकर बक्सर जिले में हाइ अलर्ट किया गया है. वहीं मंगलवार को एकमात्र एर्नाकुलम एक्सप्रेस से पांच सौ यात्री बक्सर स्टेशन पर उतरे, जिसमें एक दर्जन यात्री कोरोना के संदिग्ध मिले. मंगलवार की सुबह एर्नाकुलम एक्सप्रेस के जाने के बाद अधिकारियों ने बक्सर स्टेशन को सील कर दिया.

1:25 PM. 24 Mar 20 1:25 PM. 24 Mar

मुजफ्फरपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त दिखी. इस दौरान सड़क पर निकलने वाले लोगों को वापस लौटा रही है और अपने घरों में रहने की अपील भी कर रही है. वही, कुछ लोग आगे जाने के लिये पुलिस से उलझते हुए भी दिखे. पुलिस ने सड़क पर निकलने वाले लोगों से वाहन जब्त करने की कर्रवाई भी करने की बात कही. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर चलने वालों के खिलाफ एफआईआर करने की चेतावनी भी देते हुए भी दिखी.

1:25 PM. 24 Mar 20 1:25 PM. 24 Mar

वैशाली में नहीं दिख रहा है बंद का असर 

वैशाली के राघोपुर एवं रुस्तमपुर थाना अंतर्गत लॉक डाउन के दूसरे दिन सड़कों पर गाड़ियां दौड़ती नजर आयीं और बाजार में दुकानें खुली मिली. जिले में अब तक छह संदिग्ध की की गई पहचान घर में आइसोलेशन के तहत किया जा रहा है इलाज.

1:25 PM. 24 Mar 20 1:25 PM. 24 Mar

बिहार के डीजीपी ने की लोगों से अपील 

बिहार के डीजीपी गुपतेश्वर पांडे ने राज्य के जनता से घरों में ही रहने की अपील की है. उन्होंने अपने वीडियो संदेश में लोगों से घरों में रहने और केवल आपातकालीन स्थिति पर ही घर से बाहर निकलने की अपील किया. उन्होंने किसी संदिग्ध मिलने पर जिला प्रशासन को सूचित करने को कहा.

1:25 PM. 24 Mar 20 1:25 PM. 24 Mar

देश के 560 जिलें लॉकडाउन

भारत सरकार ने देश के 32 (राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मिलाकर) कुल 560 जिलों को पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा कर दी गई है.

1:25 PM. 24 Mar 20 1:25 PM. 24 Mar

मधेपुरा के सदर अस्पताल में बहार से आए हुए संदिग्ध कोरोना वायरस के मरीज की स्कैनिंग व जांच की जा रही है. वहीं अगर कोई संदिग्ध मरीज की जांच कर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे डीएमसीएच रेफर किया जा रहा है.

1:25 PM. 24 Mar 20 1:25 PM. 24 Mar

रोहतास में ग्रमीणों ने बाहर से आये लोगों पर लगायी रोक 

रोहतास जिले के गांव में दूसरे प्रदेशों से आए लोगों की इंट्री ग्रामीण बंद करने लगे हैं ग्रामीण उन लोगों से उनकी जांच रिपोर्ट मांग रहे हैं जिसके कारण सदर अस्पताल में दूसरे राज्यों से आए लोगों की भीड़ जांच के लिए बढ़ी है जांच की जेल लंबी कतार लगी हुई है.

1:25 PM. 24 Mar 20 1:25 PM. 24 Mar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात आठ बजे देश को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात आठ बजे जनता को करेंगे संबोधित. ट्वीट कर पीएम मोदी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा. आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा.

1:25 PM. 24 Mar 20 1:25 PM. 24 Mar

पटना के कई इलाकों में आज नहीं पहुंचा न्यूज पेपर

बिहार में लॉकडाउन के बाद राजधानी पटना में पुलिस हर जगह मुस्तैद है. पटना के कंकड़बाग में पुलिस ने वाहन चालकों से पूछ-ताछ की. पुलिस ने लोगों से घरों में ही रहने की सलाह दी और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहें हैं. लॉकडाउन के कारण पटना के कई इलाकों में आज न्यूज पेपर भी नहीं पहुंचा.

1:25 PM. 24 Mar 20 1:25 PM. 24 Mar

पटना में वाहन चालकों पर प्रशासन की पैनी नजर 

राजधानी पटना के बोरिंग रोड और अनीसाबाद चितकोहरा गोलंबर पर पुलिस जवान मुस्तैदी से हर आने जाने वालों की तलाशी लेने में के बाद ही वाहनों को आगे जाने दे रहे हैं. कार व बाइक कार वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है. वहीं दूध सब्जी पानी व अस्पताल आने जाने वालों वाहनो को नही रोका जा रहा है.

10:14 AM. 24 Mar 20 10:14 AM. 24 Mar

राजधानी पटना में नगर निगम ने सड़कों को किया सैनीटाइज

राजधानी पटना में नगर निगम ने सड़को को किया सैनीटाइज. पटना नगर निगम ने मंगलवार की सुबह राजधानी की सड़को को सैनीटाइज करने का काम किया. पटना के विभिन्न इलाकों में नगर निगम ने सैनेटाइज करने का काम किया.

मुख्य बातें

पूरे दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस ने बिहार में भी दस्तक दे दी है. कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये पूरा बिहार को ‘लाॅक डाउन’ कर दिया गया है. रविवार को राज्य में कोरोना से पहली मौत हुई, जिसके बाद पूरे राज्य को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के परिप्रेक्ष्य में सहायता पैकेज की घोषणा की है. ‘लाॅक डाउन’ के दूसरे दिन राजधानी पटना समेत पूरे राज्य का जाने हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajat Kumar

Media Person. Five years of experience working in digital media doing videos and writing content. Love to do ground reporting.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >