घर पर मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल शाही अंडा मलाई कोरमा, शेफ नेहल करकेरा ने शेयर की सबसे आसान रेसिपी

Anda Malai Korma Recipe: अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल शाही अंडा मलाई कोरमा बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. मिनटों में तैयार होने वाला यह क्रीमी, मसालेदार और फ्लेवरफुल डिश किसी भी लंच या डिनर को खास बना देता है.

Anda Malai Korma Recipe: अगर आप शाही अंडा मलाई कोरमा को घर पर मिनटों में बनाकर पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं, तो शेफ नेहल करकेरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @chef_nehalkarkera पर इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताई है. जब आप इसके घर पर बनाते हैं तो इसके क्रीमी, स्पाइसी और बिलकुल ही रेस्टोरेंट जैसे टेस्ट और फ्लेवर के फैन हो जाते हैं. इस डिश को आप किसी खास मौके पर भी बना सकते हैं या फिर अगर चाहें तो ऐसे में लंच या डिनर के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं अंडा मलाई कोरमा बनाने की सबसे आसन रेसिपी.

अंडा मलाई कोरमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 4 से 5 अंडे, उबले और छिले हुए
  • 1 कप धनिया पत्तियां डंठल के साथ
  • 8 से 10 पुदीना की पत्तियां
  • 2 मीडियम साइज प्याज, मोटा कटा हुआ
  • 10 से 12 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 10 से 12 काजू
  • आधा कप दही
  • आधा कप फ्रेश क्रीम
  • डेढ़ चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • आधा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच जीरा पाउडर
  • आधा चम्मच चाट मसाला
  • आधा चम्मच काला नमक
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 3 से 4 टेबलस्पून तेल
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • डेकोरेशन के लिए फ्रेश धनिया

यह भी पढ़ें: बिना फर्मेंटेशन के बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी वेजिटेबल सूजी उत्तपम, डिनर के लिए परफेक्ट लाइट मील

अंडा मलाई कोरमा बनाने की रेसिपी

  • अंडा मलाई कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले अंडों को उबालकर छील लें. आप चाहें तो इसमें छोटे-छोटे चीरे डाल सकते हैं ताकि मसाला अच्छे से अंदर चला जाए.
  • इसके बाद ब्लेंडर में धनिया, पुदीना, प्याज, लहसुन, अदरक, काजू और थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें.
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर उबले हुए अंडों को हल्का गोल्डन होने तक फ्राई करें। इसके बाद इन्हें निकालकर अलग रखें.
  • अब उसी तेल में जीरा डालें और चटकने दें.
  • इसके बाद इसमें तैयार किये गए पेस्ट को डालें और मीडियम से धीमी आंच पर 7 से 8 मिनट तक भूनें, जब तक पानी कम न हो जाए और तेल अलग न होने लगे.
  • अब हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, काला नमक और साधारण नमक डालकर इसे 2 मिनट तक पकाएं.
  • अब इसमें लगभग तीन चौथाई कप पानी डालें और मीडियम से धीमी आंच पर 8 से 9 मिनट तक पकाएं, इसे बीच-बीच में चलाएं जब तक तेल ऊपर न आ जाए.
  • अब आंच धीमी कर दें और दही फेंटकर डालें और अच्छे से मिलाएं. यह थोड़ा पानी छोड़ने लगेगा तो 1 मिनट तक पकाएं.
  • अब इसमें फ्राई किए अंडे और क्रीम डालें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी और डालें और धीरे से मिलाएं.
  • अब इसे ढककर 7 से 8 मिनट तक बहुत धीमी आंच पर पकाएं.
  • अगर जरूरत हो तो पानी डालकर गाढ़ापन एडजस्ट करें और स्वाद चेक करें.
  • ऊपर से फ्रेश धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >