बिहार में कोरोना पॉजिटिव का रिकवरी रेट हुआ 88.89 फीसदी

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमित होनेवाले मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव होनेवालों में 88.98 फीसदी लोग स्वस्थ हो रहे हैं. इधर, राज्य भर में एक लाख 52 हजार 671 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें 1667 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. राज्य में कुल 43 लाख 28 हजार 593 सैंपलों की जांच की जा चुकी है जिसमें एक लाख 50 हजार 694 लोग पॉजिटिव पाये गये. अभी तक पॉजिटिव पाये गये संक्रमितों में एक लाख 34 हजार 89 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. हालांकि, कोरोना पॉजिटिव होनेवालों में 765 की मौत भी हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना अपडेट के अनुसार राज्य में फिर से पटना जिला में सर्वाधिक 206 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके अलावा लंबे समय के बाद पूर्णिया जिला में नये पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 129 जबकि अररिया जिला में 119 हो गयी है. इसके साथ ही अरवल जिला में 21, औरंगाबाद में 38, बांका में 12, बेगूसराय में 42, भागलपुर में 96, भोजपुर में 20, बक्सर में 34, दरभंगा में 27, पूर्वी चंपारण में 68, गया में 37, गोपालगंज में 57, जमुई में 16, जहानाबाद में 41, कैमूर में नौ, कटिहार में 42, खगड़िया में 16, किशनगंज में 33, लखीसराय में 36, मधेपुरा में 53, मधुबनी में 24, मुंगेर में 20, मुजफ्फरपुर में 65, नालंदा में 38, नवादा में 23, रोहतास में 19, सहरसा में 18, समस्तीपुर में 37, शेखपुरा में 25, शिवहर में सात, सीतामढ़ी में 30, सीवान में 34, सुपौल में 35, वैशाली में 31 और पश्चिम चंपारण में 62 नये पॉजिटिव पाये गये है.

इसके अलावा रांची, गाजियाबाद और असम के एक-एक का सैंपल पटना में जबकि दिल्ली के एक का सैंपल अररिया में, धनबाद के एक का सैंपल मुजफ्फरपुर में और गोड्डा व साहिबगंज के एक-एक का सैंपल भागलपुर में पॉजिटिव पाया गया है.

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >