CM सम्राट चौधरी ने 94.29 लाख पेंशनधारियों को दी बड़ी सौगात, DBT से खातों में भेजे 1096 करोड़ रुपये

Samrat Choudhary Gift: बिहार के लाखों पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 94.29 लाख लाभार्थियों के खातों में DBT के जरिए 1096.44 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है.

Samrat Choudhary Gift: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से मई महीने की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी. इस दौरान राज्य के 94.29 लाख पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 1096.44 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए.

समय पर पेंशन देना सरकार की प्राथमिकता

राशि अंतरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं और अन्य पात्र लोगों को समय पर पेंशन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहारा देना है और सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है.

पूरे बिहार में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राज्य के सभी जिलों और प्रखंड मुख्यालयों में किया गया. बड़ी संख्या में पेंशनधारी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और अपने खातों में राशि भेजे जाने की जानकारी प्राप्त की.

जिला मुख्यालयों में जुटे लाभार्थी

राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एलईडी और टीवी स्क्रीन के माध्यम से राशि अंतरण समारोह का सीधा प्रसारण देखा.

प्रखंड स्तर पर भी रही खास तैयारी

सरकार ने कार्यक्रम को केवल जिलों तक सीमित नहीं रखा. सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी विशेष आयोजन किए गए. इन कार्यक्रमों में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही. अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी दी.

सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंची सूचना

समाज कल्याण विभाग की ओर से पहले ही जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि सभी पात्र पेंशनधारियों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचे. इसके लिए स्थानीय स्तर पर विशेष तैयारी की गई, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी कार्यक्रम में शामिल हो सकें.

लाभार्थियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था

कार्यक्रम स्थलों पर पेंशनधारियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया. बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां लगाई गईं. स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई. साथ ही कार्यक्रम के प्रसारण के लिए टीवी स्क्रीन और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए.

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर सरकार का फोकस

बिहार सरकार का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से लाखों वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवाओं को आर्थिक सहायता मिल रही है. सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे.

Also Read: ‘बेटियां जीनियस बन रही हैं, अब शादी का खर्च लड़के वाले उठाएं’, दहेज पर पप्पू यादव ने दिया नया फॉर्मूला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >