CM सम्राट चौधरी ने किया प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का शुभारंभ, बोले- हमारे बच्चे जहां जाएंगे वहां टॉप करेंगे

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का आयोजन गया. कार्यक्रम में पटना के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आज प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2026 का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पटना के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी, प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला समेत मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल छात्रों और उनके अभिभावकों से खचाखच भरा हुआ था. सम्मान पाने पहुंचे छात्र उत्साह से भरे नजर आए और पूरे सभागार में उत्सव जैसा माहौल रहा.

छात्र और अभिभावकों से खचाखच भरा है हॉल

सीएम सम्राट ने प्रभात खबर को दिया धन्यवाद

कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी ने भारत माता की जय के अपने संबोधन की शुरुआत की. साथ ही प्रतिभावान छात्रों का सीएम ने स्वगात किया और अभिभावकों को सीएम सम्राट ने बधाई दी. पिछले कई सालों से बिहार-झारखंड के प्रतिभावान छात्रों को खोजकर सम्मानित करने के लिए सीएम ने प्रभात खबर को विशेष धन्यवाद दिया.

उन्होंने आगे कहा कि हमारे बच्चे जहां जाएंगे वहां टॉप करेंगे. ये हमारे जीन में है. देश-दुनिया में टॉप और बॉटम दोनों हम ही हैं. अधिकारी भी हम और मजदूर भी हमही हैं.

छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते सीएम सम्राट

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने क्या कहा?

कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि प्रभात खबर ने सम्मान समारोह अभियान चलाकर मेधावी छात्रों को सम्मान देने का काम किया है. मैं सम्मान पाने और देने वालों का अभिनन्दन करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि बिहार ज्ञान की धरती है. बिहार में नालंदा विक्रमशीला जैसी ऐतिहासिक जगहें हैं जिसने दुनिया को ज्ञान देने का काम किया है. शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि हमे हर घर से एक राजेंद्र प्रसाद जैसा प्रतिभावन छात्र निकालना है. हम मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं.

छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री ने छात्रों से कहा- मोबाईल का सावधानी से इस्तेमाल करना है

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि अभी तक आपकी पढ़ाई एक दायरे में थी लेकिन अब आपको ब्रह्मांड की जानकरी लेनी है. उन्होंने छात्रों से आगे कहा कि मोबाईल का सावधानी से इस्तेमाल करना है. हमे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है. शिक्षा मंत्री ने उन सभी माता-पिता को भी प्रणाम किया जिनकी वजह से बच्चे आगे बढ़ रहे हैं.

Also Read: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले शिक्षा मंत्री- हर घर से राजेंद्र प्रसाद निकालना है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >