Bihar Cabinet Meeting: CM नीतीश की कैबिनेट मीटिंग आज, कई एजेंडों पर लगेगी मुहर

Bihar Cabinet Meeting: 23 दिसंबर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर जाने वाले हैं. उससे पहले उन्होंने आज कैबिनेट मीटिंग बुलाई है. बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है.

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार ने आज यानी 19 दिसंबर को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है. पहले यह कैबिनेट मीटिंग 20 दिसंबर को होने वाली थी. लेकिन, बीते दिन इसके शेड्यूल में बदलाव करते हुए 19 दिसंबर कर दिया गया. कैबिनेट मीटिंग की तारीख में यह बदलाव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से बुधवार किया गया. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट बैठक को अहम माना जा रहा है. सीएम नीतीश बैठक में कई अहम फैसले ले सकते हैं.

सभी मंत्रियों को दी गई है जानकारी

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के मुताबिक, बिहार कैबिनेट की मीटिंग 20 दिसंबर को तय थी. अब इसकी टाइमिंग में बदलाव करते हुए 19 दिसंबर शाम 5:00 बजे कर दिया गया है. मीटिंग की अध्यक्षता सीएम नीतीश कुमार करेंगे. बैठक में अचानक किए गए इस बदलाव की जानकारी सभी मंत्रियों के साथ-साथ सभी अधिकारियों को दे दी गई है. 

सीएम नीतीश की यह बैठक अहम

सीएम नीतीश की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग को बेहद खास माना जा रहा है. इस बैठक में सभी विभाग के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक में कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मीटिंग में कई अहम एजेंडों पर मुहर लगा सकते हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट बैठक को अहम माना जा रहा है. सीएम नीतीश बैठक में कई अहम फैसले ले सकते हैं.

प्रगति यात्रा पर जाने वाले हैं सीएम नीतीश

बता दें, 23 दिसंबर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकलने वाले हैं. इस यात्रा के पहले कैबिनेट मीटिंग की जा रही है. इसे देखते हुए भी इस बैठक को खास माना जा रहा है. इसके पहले 3 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक हुई थी. इस बैठक में कुल 33 एजेंडों पर मुहर लगी थी. 

बिहार की राजनीति से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए: क्लिक करें

‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ ऐप का करेंगे लोकार्पण 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण करेंगे. ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत इस एंड्रॉयड मोबाइल ऐप का निर्माण किया गया है. इस ऐप के माध्यम से आमजन अब सड़कों की खराब स्थिति जैसे गड्ढे, क्षतिग्रस्त किनारे और अन्य समस्याओं की रिपोर्ट सीधे संबंधित अधिकारियों को कर सकेंगे. मोबाइल ऐप निर्मित करने का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की देखभाल और रखरखाव में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है.

ALSO READ: Bihar News: ई-सिगरेट तस्करी मामले में रेलवे स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड, कोचिंग सुपरिटेंडेंट पर भी गिरी गाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >