CM Nitish Pragati Yatra: 2024 जाते-जाते 2025 की राजनीति साध गए CM नीतीश, राजनीतिक गलियारे में बढ़ी हलचल

CM Nitish Pragati Yatra: सोमवार से सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा की शुरुआत की है. पहले दिन की शुरुआत उन्होंने पश्चिम चंपारण के वाल्मिकीनगर से की. यहां उन्होंने समीक्षा बैठक की. अब इस यात्रा से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है. माना जा रहा है कि सीएम नीतीश इस यात्रा के जरिए 2025 का विधानसभा चुनाव को साधने की कोशिश कर रहे हैं.

CM Nitish Pragati Yatra: बिहार की राजनीति में जबरदस्त पकड़ रखने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर बार कुछ नयी रणनीति तैयार कर लेते हैं, जिससे राजनीतिक गलियारे में बेचैनी बढ़ जाती है. बीते दिन यानी सोमवार को पश्चिम चंपारण से शुरू हुई प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश ने 2025 से 2030 तक की रणनीति का रूट मैप तैयार कर दिया. राजनीतिक धुरंधरों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का कोई जोड़ नहीं है. इसका काट ढूंढने में अन्य विपक्षी दल मेहनत करने को विवश हो गये हैं. 

पूरी आबादी को साधने का प्रयास

ऐसा माना जा रहा है कि महिला संवाद यात्रा को आधी आबादी तक सिमटने के चलते नीतीश ने पूरी आबादी को साधने के लिए प्रगति यात्रा शुरू की है, जो मील का पत्थर साबित होगा. प्रगति यात्रा जिलों के विकास की राह में आने वाले बाधाओं और लंबित कार्यों के पूर्णता की ओर तेजी लाने का प्रयास है, जिसे विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है. यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री अपने अंदाज से लोगों को रूबरू करा रहे हैं कि न वे रुकेंगे, न थकेंगे, बल्कि प्रगति का कार्य हर हाल में पूरा करेंगे. 

बिहार की राजनीति से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एक महीना पहले से तैयारी में लगे थे अधिकारी

इस यात्रा के दौरान पूर्व में जारी निर्देशों में हर जिलों की कल्याणकारी व विकास योजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश जारी कराने के बाद ही प्रगति यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश ने की है. यही वजह मानी जा रही है कि जिन-जिन जिलों में यात्रा होनी है, वहां एक महीने पहले से ही सभी विभागीय अधिकारी दिन-रात एक कर लंबित योजनाओं को पूरा करने में लगे थे. इतना ही नहीं, जिन विभागों के कार्य ज्यादा लंबित थे, उन कार्यों को शिविर आयोजित कर पूरा कराया गया है. चुनावी जानकारों की मानें तो सीएम नीतीश की इस प्रगति यात्रा की तोड़ जब तक दूसरे ढूंढेंगे, तब तक बहुत देर हो चुकी होगी.

ALSO READ: CM Nitish Pragati Yatra: आज से शुरू हो रही सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा, ‘बापू’ की कर्मभूमि में पहला दिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >