'खाली अनाप-शनाप बोलते हैं, किया कुछ नहीं...', मोदी की रैली में लालू-राबड़ी पर नीतीश का तीखा प्रहार

PM Modi Bihar Visit: सीवान में पीएम मोदी की रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर करारा हमला बोला. उन्होंने 2005 से पहले के शासनकाल को याद दिलाते हुए कहा कि तब लोग डर के मारे घर से नहीं निकलते थे, जबकि आज बिहार विकास और बदलाव की मिसाल बन चुका है.

PM Modi Bihar Visit: सीवान के जसौली में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर सीधा निशाना साधते हुए 2005 से पहले के “लाल-राबड़ी शासनकाल” की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि उस दौर में लोग घरों से निकलने से डरते थे, राज्य में भय, अराजकता और बदहाली का माहौल था. “2005 में जब एनडीए की सरकार बनी, तभी से बिहार ने तरक्की की राह पकड़ी,”.

“बिना मतलब का प्रचार कर रहा है विपक्ष”

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो लोग अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं, उन्हें बिहार की जमीनी हकीकत समझनी चाहिए. “हमने जब काम करने का मौका मिला, तो शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार हर मोर्चे पर काम किया. उन्होंने कहा, आज भी कुछ लोग बिना तर्क के प्रचार कर रहे हैं,”.

महिलाओं के सशक्तिकरण की बात

नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 50% आरक्षण, नल-जल योजना, हर घर शौचालय, और पक्की सड़क से टोलों को जोड़ने जैसी योजनाएं लागू कीं. उन्होंने गर्व के साथ कहा, “आज बिहार की महिलाएं भी बड़ी संख्या में रैली में पहुंच रही हैं, यह बदलते बिहार की तस्वीर है.”

युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर दिए, और खुद गांव-गांव घूमकर योजनाओं की निगरानी की. जहां भी गड़बड़ी मिली, उसे दुरुस्त किया गया.

केंद्र की योजनाओं का किया जिक्र

सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जुलाई 2024 के बजट में बिहार को विशेष सहायता पैकेज, कोशी नहर, बाढ़ नियंत्रण, और मखाना बोर्ड जैसी योजनाओं की घोषणा हुई. उन्होंने कहा, “केंद्र और राज्य मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं.”

Also Read: बिहार से अफ्रीका तक दौड़ेगा ‘मेड इन इंडिया’ रेल इंजन, सीवान से पीएम मोदी ने दिखाई पहली खेप को हरी झंडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >