CM Nitish: 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार, अब तक कर चुके हैं 14 यात्रा

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 दिसंबर 2024 से महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे. इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार क्या-क्या करेंगे इस बारे में जानकारी भीष्म साहनी ने दी.

CM Nitish: बिहार सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकि नगर से यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. इस यात्रा में सीएम नीतीश आम जनता के हित में चलाए जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज वन और टू की समीक्षा करेंगे. 15 दिसम्बर 2024 से मुख्यमंत्री यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. यह जानकारी बिहार विधान परिषद सदस्य और जेडीयू बगहा जिला अध्यक्ष भीष्म साहनी ने दी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार यात्रा के दौरान महिलाओं से संवाद करेंगे, जीविका दीदियों से मिलेंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा पांच पंचायतों में सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे.

कार्यक्रम के बारे में भीष्म साहनी ने बताया

भीष्म साहनी ने बताया कि सात निश्चय पार्ट टू सुशासन यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वरोजगार के साथ जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे और उनके अनुभव साझा करेंगे. इसके अलावा जल जीवन हरियाली योजना की समीक्षा करते हुए इसके दूसरे चरण की भी शुरुआत की जाएगी . दरअसल, इस यात्रा का आगाज वर्ष 2025 बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. वही एमएलसी भीष्म साहनी ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रत्येक चुनाव से पहले राज्य में यात्रा करते हैं . निश्चित तौर पर इस यात्रा को चुनाव से जोड़कर देखा जा सकता है .

सीएम ने कब कहां से शुरू की यात्रा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से अब तक बिहार में कुल 14 यात्राएं की हैं, जिनमें अधिकतर यात्रा की शुरुआत पश्चिमी चंपारण से हुई है. जिसमें अधिकांश यात्रा बगहा अनुमंडल से शुरू हुई हैं. इस बार भी मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज टू समेत विभिन्न विकास योजनाओं सुशासन कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों का निरीक्षण कर सरकार की योजनाओं को और मजबूती देने का प्रयास करेंगे.

सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले 12 जुलाई, 2005 को न्याय यात्रा पर निकले थे. इसके बाद 9 जनवरी 2009 से विकास यात्रा, 17 जून 2009 से धन्यवाद यात्रा, 25 दिसंबर 2009 से प्रवास यात्रा, 28 अप्रैल 2010 से विश्वास यात्रा, 9 नवंबर 2011 से सेवा यात्रा, 19 सितंबर 2012 से अधिकार यात्रा, 5 मार्च 2014 से संकल्प यात्रा, 13 नवंबर 2014 से संपर्क यात्रा, 9 नवंबर 2016 से निश्चय यात्रा, 12 दिसंबर 2017 से विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा, 03 दिसंबर, 2019 से जल-जीवन-हरियाली यात्रा और 22 दिसंबर 2021 समाज सुधार यात्रा पर निकले थे.

इसे भी पढ़ें: 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें बिहार में कितना दिखेगा फेंगल तूफान का असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >