CM Nitish गुरुवार को 'हमारा बिहार, हमारी सड़क' ऐप करेंगे लॉन्च, जानें लोगों की कैसे करेगा मदद

CM Nitish : सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को 'हमारा बिहार, हमारी सड़क' मोबाइल ऐप लॉन्च करेंगे. आइये जानते है इस ऐप के माध्यम से कैसे आम लोग खराब सड़कों की शिकायत कर सकेंगे.

CM Nitish : बिहार के सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को ‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण करेंगे. ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत इस एंड्रॉयड मोबाइल ऐप का निर्माण किया गया है. इस ऐप के माध्यम से आमजन अब सड़कों की खराब स्थिति जैसे गड्ढे, क्षतिग्रस्त किनारे और अन्य समस्याओं की रिपोर्ट सीधे संबंधित अधिकारियों को कर सकेंगे. मोबाइल ऐप निर्मित करने का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की देखभाल और रखरखाव में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है. यह ऐप पूरे बिहार में उपलब्ध होगा और लोगों को आसानी से सड़क संबंधी समस्याओं को साझा करने का एक प्लेटफार्म प्रदान करेगा.

आम लोग कैसे ले सकेंगे मदद

हमारा बिहार, हमारी सड़क ऐप राज्य के 63,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की सूची प्रदान करेगा. इस ऐप में यूजर्स अपने प्रखंड की सड़क का चयन कर सकते हैं और गड्ढों या अन्य समस्याओं की रिपोर्ट फोटो के साथ दे सकते हैं. इसके माध्यम शिकायत दर्ज करने के बाद, संबंधित अधिकारी उस समस्या को तय समय सीमा में हल करेंगे और समस्या समाधान की स्थिति को भी ऐप के माध्यम से अपडेट किया जाएगा. एक बार समस्या हल हो जाने के बाद, संबंधित अधिकारी फिर मरम्मत स्थल की तस्वीर अपलोड करेंगे. इससे ग्रामीण सड़कों के रखरखाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी.

जनता और सरकार के बीच बढ़ेगा संवाद

हमारा बिहार, हमारी सड़क ऐप के माध्यम से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि जनता की भागीदारी से बुनियादी ढांचे के विकास में भी तेजी आएगी. यह ऐप नागरिकों और सरकार के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है. यूजर्स ऐप पर किसी भी सड़क की खराब स्थिति का डिटेल और उसकी तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं. ‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ ऐप गूगल प्ले स्टोर (Google Play Sore) पर उपलब्ध होगा. इसे डाउनलोड कर नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और बिहार की सड़कों को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Patna Metro को लेकर आया बड़ा अपडेट, सामने आई स्टेशन की तस्वीर, जानें कब होगी शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >