CM Nitish: बिहार के नाम एक और सिक्स लेन पुल, कच्ची दरगाह-बिदुपुर परियोजना का उद्घाटन आज

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. यह पुल राघोपुर को पटना से सालभर जोड़ेगा. आधुनिक तकनीक से बना यह ब्रिज क्षेत्रीय विकास, निवेश और कनेक्टिविटी का नया रास्ता खोलेगा. पढ़ें पूरी खबर…

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 23 जून को बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन कर एक ऐतिहासिक क्षण को साकार करेंगे. इस परियोजना के पूरा होने के साथ ही राघोपुर दियारा अब सालभर पटना से सड़क मार्ग से जुड़ा रहेगा. आजादी के 76 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आज पहली बार यह संभव हो पायेगा, जब इस क्षेत्र को एक स्थायी और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी. 

अत्याधुनिक तकनीक से बना भारत का खास पुल

19 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का सबसे खास हिस्सा 9.76 किलोमीटर लंबा एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे ब्रिज है. 32 मीटर चौड़ा यह पुल गंगा नदी पर बना है और इसकी डिज़ाइन 100 किमी प्रति घंटे की गति को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. डेक के नीचे विशेष तकनीक से लगाए गए केबल्स इसे अतिरिक्त मजबूती प्रदान करते हैं. अब मानसून में पीपा पुल हटाने की आवश्यकता नहीं होगी और दियारा क्षेत्र के लोग पूरे वर्ष यात्रा कर सकेंगे.

आर्थिक बदलाव की नींव

पुल के चालू होने से न सिर्फ स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. पंसरिया चौक से जोड़ने वाले संपर्क पथ के निर्माण को भी प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. इसके साथ ही गांधी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा और राजधानी से कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जाएगी.

विकास की दिशा में नीतीश सरकार का बड़ा कदम

इस परियोजना पर कुल लागत लगभग 5000 करोड़ रुपये आई है, जिसमें से 3000 करोड़ रुपये एशियन डेवलपमेंट बैंक से ऋण स्वरूप प्राप्त हुए हैं और 2000 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने वहन किए हैं. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विज़न का परिणाम बताते हुए कहा कि यह पुल न केवल एक निर्माण परियोजना है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव की आधारशिला भी है.

ALSO READ: Bihar Politics: “वोट बिहार का है, तो फैक्ट्री यहां क्यों नहीं”, समस्तीपुर से पीके ने केंद्र पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >