CM Nitish Gift: नीतीश सरकार का छात्रों को दीपावली गिफ्ट! स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं देना होगा ब्याज

CM Nitish Gift: बिहार सरकार ने छात्रों के लिए बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख रुपये तक का लोन ब्याज मुक्त कर दिया और किश्तों की अवधि 70 से बढ़ाकर 120 कर दी, जिससे छात्र अब 10 साल में आसान किस्तों में लोन चुका सकेंगे.

CM Nitish Gift: सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है. राज्य सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब चार लाख रुपये तक का लोन पूरी तरह ब्याज मुक्त (इंटरेस्ट फ्री) कर दिया है. इसके साथ ही लोन की किश्तों की संख्या 70 से बढ़ाकर 120 कर दी गई है, जिससे छात्रों के लिए लोन चुकाना आसान हो जाएगा.

10 साल में चुकाना होगा लोन

इस बदलाव का सीधा मतलब यह है कि यदि कोई छात्र या छात्रा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत चार लाख रुपये का लोन लेने लेते हैं, तो अब उसे इसे 10 साल की आसान किस्तों में चुकाना होगा और कोई ब्याज नहीं लगेगा. इससे छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक दबाव काफी कम होगा और उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान बनेगी.

छात्रों को क्या होगा फायदा?

  • छात्रों को अब इंटरेस्ट फ्री (ब्याज मुक्त) लोन मिलेगा.
  • किस्तों की अवधि बढ़ने से हर महीने की EMI काफी कम हो जाएगी.
  • गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा (हायर एजुकेशन) आसान होगी.
  • आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई बीच में छोड़ने की नौबत नहीं आएगी.

बिहार के युवाओं का सपना होगा साकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा और करियर के बेहतर अवसर प्रदान करना है. सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी छात्र केवल आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े. उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम बिहार के युवाओं को उनके सपनों को साकार करने और अपने भविष्य को मजबूत बनाने का अवसर देगा.

Also Read: Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री तेजस्वी यादव को भेजेंगे मानहानि का नोटिस, जानिए क्या है मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >