केंद्रीय विद्यालय संभागीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
कंकड़बाग स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. 54वीं संभागीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त अनुराग भटनागर ने किया.
कंकड़बाग स्थित केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. 54वीं संभागीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त अनुराग भटनागर ने किया. इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों ने निष्ठा और ईमानदारीपूर्वक खेलने का संकल्प लिया. तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में रस्सी कूद, कबड्डी, क्रिकेट और एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. इनमें पटना संभाग के विभिन्न 34 केंद्रीय विद्यालयों के 465 विद्यार्थी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. सभी स्पर्धाएं 14 और 17 उम्र वर्ग की बालिकाओं में होंगी. मुख्य अतिथि अनुराग भटनागर ने कहा कि खेल शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है. इससे जीवन में ऊर्जा का संचार होता है. केंद्रीय विद्यालय संगठन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. प्राचार्य एमपी सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं छात्रों के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है. इससे न सिर्फ छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सहयोग की भावना भी विकसित होती है. इस अवसर पर कबड्डी एशियाड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके राजीव कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी भीम कुमार, प्राचार्य एमपी सिंह, पर्यवेक्षक के रूप में केवि मसरख की प्राचार्या रंजना झा, कार्यक्रम संयोजक मनोज श्रीवास्तव, हिमाद्रि भास्यम खेल शिक्षक सहित विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक, अनुरक्षक शिक्षक, प्रतिभागी, और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.