चार्ली चैप्लिन उत्सव के दूसरे दिन फिल्म ‘द किड’ का हुआ प्रदर्शन

सिने सोसायटी, पटना और हाउस ऑफ वेरायटी के संयुक्त सहयोग में चल रहे चार्ली चैप्लिन उत्सव के दूसरे दिन फिल्म ‘द किड’ प्रदर्शित किया गया.

संवाददाता,पटना

सिने सोसायटी, पटना और हाउस ऑफ वेरायटी के संयुक्त सहयोग में चल रहे चार्ली चैप्लिन उत्सव के दूसरे दिन फिल्म ‘द किड’ प्रदर्शित किया गया. इसके पहले डॉ विमलेन्दु ने दर्शकों को हारलेक्विनेड और थिएटर ऑफ एब्ज़र्ड के बारे में बताया और फिर प्रसिद्ध समीक्षक प्रो जयमंगल देव ने रॉम-कॉम और ड्रामेडी में फर्क बताया और कहा कि चैप्लिन अपने समय से बहुत आगे के कलाकार थे. सिने सोसायटी, पटना अपनी 50वीं जयंती मना रही है और इसमें हाउस ऑफ वेरायटी का भरपूर सहयोग है. युवा वर्ग इस उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहा है, जो कि बेहद सुखद है. सिने सोसायटी के संयुक्त सचिव प्रशांत ने बताया कि शुक्रवार को चैप्लिन के जीवन पर बनी बायोपिक ‘द चैप्लिन’ दिखायी जायेगी. पुंज प्रकाश ने जानकारी दी कि चैप्लिन के सिनेमा से आज की पीढ़ी को सीखने के लिए बहुत सारी विधा है. मालूम हो कि चैप्लिन उत्सव में सभी सिने प्रेमियों के लिए प्रवेश निःशुल्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH LIFE

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >