22 को पटना में अपनी मजबूत एकता का परिचय देगा चंद्रवंशी समाज : भीम सिंह

राज्यसभा सांसद सह चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीम सिंह ने कहा कि 22 सितंबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन को लेकर समाज में गजब का उत्साह है. उ

संवाददाता, पटना राज्यसभा सांसद सह चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीम सिंह ने कहा कि 22 सितंबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन को लेकर समाज में गजब का उत्साह है. उत्साह को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि हॉल काफी छोटा पड़ जायेगा. रविवार को आइएमए हॉल में चंद्रवंशी समाज की राज्यस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल करेंगे, जबकि बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय, सांसद डॉ संजय जायसवाल, मंत्री मंगल पांडे, डॉ प्रेम कुमार, नीतीश मिश्र, नितिन नवीन और विधान पार्षद डॉ प्रमोद कुमार इस समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे. बैठक में राज्यभर से आये प्रतिनिधियों को मंच के पदाधिकारी सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी, जीत कुमार चंद्रवंशी, जेपी चंद्रवंशी, सिद्घनाथ चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी आदि ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >