मैट्रिक परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से होगी निगरानी

जिले में 70 परीक्षा केंद्रों पर 79478 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इनमें 37131 छात्र, 42345 छात्राएं व दो ट्रांसजेंडर हैं.

-पटना जिले में 70 परीक्षा केंद्रों पर 79478 परीक्षार्थी परीक्षा देंगेसंवाददाता, पटना

मंगलवार से शुरू मैट्रिक परीक्षा को लेकर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी की है. जिले में 70 परीक्षा केंद्रों पर 79478 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इनमें 37131 छात्र, 42345 छात्राएं व दो ट्रांसजेंडर हैं. दो स्तरों पर परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग की जायेगी. परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग (तलाशी) कराने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि परीक्षा स्वच्छ वातावरण में कदाचारमुक्त रूप से संपन्न हो, इसके लिए पटना सदर अनुमंडल में 33 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 26 गश्ती मजिस्ट्रेट व 18 जोनल मजिस्ट्रेट-सह-उड़नदस्ता पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शेष सभी अनुमंडलों में भी एसडीओ व एसडीपीओ ने प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष में चार सुपर जोनल, जोनल मजिस्ट्रेट, नौ गश्ती मजिस्ट्रेट व 12 स्टैटिक मजिस्ट्रेट सुरक्षित रखे गये हैं. परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा कार्यरत रहेगा. वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. डीएम ने पदाधिकारियों को कहा कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अनधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा. कदाचार में लिप्त या प्रश्रय देने वाले व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा कक्ष में शिक्षक, वीक्षक या अन्य कर्मियों को परीक्षा के दौरान अपने पास मोबाइल फोन नहीं रखना है.

परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर में निषेधाज्ञा लागू

डीएम ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गयी है. ग्रामीण क्षेत्रों में 200 मीटर व शहरी क्षेत्रों में 100 मीटर की परिधि में यह लागू होगा. परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट दुकान परीक्षा के दौरान बंद रहेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा संबंधी आवश्यक सूचनाओं से वरीय पदाधिकारियों को ससमय अवगत करायेंगे. सभी एसडीओ व संबंधित पुलिस उपाधीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करने के साथ विधि-व्यवस्था की मॉनीटरिंग करना है. परीक्षा केंद्र पर किसी मीडिया कर्मी को प्रवेश की अनुमति नहीं है. एडीएम विधि-व्यवस्था, सिटी एसपी मध्य, पूर्वी व पश्चिमी व ग्रामीण एसपी अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा केंद्र के वरीय प्रभार में रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAMOD JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >