बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

Bunty Yadav Murder Case : पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. जानिए इस मामले में क्या है नया अपडेट.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Bunty Yadav Murder Case : पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है. चाउमिन दुकानदार और करबिगहिया निवासी बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी व कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बीसी को गुरुवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी. फिलहाल उसका इलाज कराया जा रहा है. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी.

LNT घाट के पास हुई पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़

पुलिस को सूचना मिली थी कि बंटी यादव हत्याकांड का आरोपी रवीश एलएनटी घाट के रास्ते पटना लौट रहा है. सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में घेराबंदी की गई. इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

रवीश उर्फ बीसी

पुलिस वाहन पर चली गोली, बाल-बाल बचे जवान

मुठभेड़ के दौरान आरोपी की ओर से चलाई गई एक गोली कोतवाली थाना की सरकारी गाड़ी के बोनट पर लगी. वाहन में मौजूद थाना प्रभारी अजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रवीश घायल हो गया.

देसी पिस्तौल बरामद, FSL करेगी जांच

घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल बरामद की है. वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया. बरामद हथियार की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी. मौके पर लॉ एंड ऑर्डर एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद, डीआईयू, एसआईयू और कोतवाली थाना की टीम मौजूद रही. आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

बंटी की तस्वीर

6 जुलाई को हुआ था अपहरण, 11 जुलाई को मिला था शव

बंटी यादव का 6 जुलाई को पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क के पास से अपहरण कर लिया गया था. इसके पांच दिन बाद 11 जुलाई को अथमलगोला से उसका शव बरामद हुआ. पुलिस जांच में सामने आया कि बंटी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई थी. उसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे और शरीर पर भी कई गहरे जख्म मिले थे. इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. रवीश उर्फ BC की गिरफ्तारी को इस हत्याकांड की जांच में बड़ी सफलता माना जा रहा है.

दानापुर के एक दर्जन होटलों में पुलिस की छापेमारी, कथित देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 युवतियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >