प्रशासन का चला अतिक्रमण व अवैध ऑटो स्टैंड के खिलाफ बुलडोजर

patna news: मनेर. बुधवार को मनेर नगर परिषद क्षेत्र के बाजारपर, जमीरगंज, पड़ावपर, भगतसिंह मोड़, गांधी हाट, गांधी मैदान व थाना के पास दानापुर एसडीओ दिव्य शक्ति के निर्देश पर मनेर नगर कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन के नेतृत्व व पुलिस की देखरेख में अतिक्रमण के साथ ही अवैध ऑटो स्टैंड हटाओ अभियान चलाया गया.

मनेर. बुधवार को मनेर नगर परिषद क्षेत्र के बाजारपर, जमीरगंज, पड़ावपर, भगतसिंह मोड़, गांधी हाट, गांधी मैदान व थाना के पास दानापुर एसडीओ दिव्य शक्ति के निर्देश पर मनेर नगर कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन के नेतृत्व व पुलिस की देखरेख में अतिक्रमण के साथ ही अवैध ऑटो स्टैंड हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग तीस के किनारे बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया गया. वहीं अतिक्रमण हटाने के लिए पिछले एक सप्ताह से नगर परिषद प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर से सूचना दी जा रही थी. लेकिन सड़क पर अतिक्रमण जारी था. इधर अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर फुटपाथी दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मचा रहा. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हर जगह पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही. इसके अलावा कार्यपालक पदाधिकारी ने दुबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत अतिक्रमणकरियों को दी है. इसके अलावा कई दुकानदारों, अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार जुर्माना लगाया गया. मौके पर मनेर पुलिस कर्मी व नगर कर्मी सहित कई अंचल कर्मी शामिल रहे. मौके पर सिटी मैनेजर आनंद कुमार, लिपिक मुकेश कुमार, चंदन कुमार, कर्मी वीरेंद्र कुमार, मिथलेश सागर, मो इमरान सहित कई लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >