BSEB Bihar Board Matric Admit Card 2021: बिहार बोर्ड आज जारी करेगा मैट्रिक परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड व जानें हेल्पलाइन नंबर...

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2021(matric exam 2021) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड(Bihar board 10th admit card 2021 ) रविवार से जारी किया जायेगा. इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने शनिवार को बताया कि एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट biharboardonline.com पर रविवार से अपलोड रहेगा, जिसके आधार पर विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा 2021 तथा इसके लिए इंटरनल एसेसमेंट प्रायोगिक परीक्षा में भी शामिल होंगे.

उन्होंने बताया कि इंटरनल एसेसमेंट प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी से 22 जनवरी तक किया जायेगा तथा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी तक किया जायेगा.

किशोर ने बताया कि माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रधान समिति की उक्त वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आइडी एवं पासवर्ड के माध्यम से रविवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड (bihar board 10th admit card 2021 download) कर अपने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ प्राप्त करायेंगे.

Also Read: Voter Card: बिहार के सभी जिलों में मतदाता सूची के लिए आज लगेगा विशेष कैंप, इन कागजात के साथ पहुंचे अपने बूथ

Posted By :Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >