BPSC Re-Exam Video : धरना स्थल से निकले खान सर, नाराज छात्र बोले- बीच में छोड़ भाग गए

BPSC Re-Exam Video: बीपीएससी अभ्यर्थी 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दे रहे है. आज खान सर अभ्यर्थियों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे थे.

BPSC Re-Exam Video: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे अभ्यर्थियों से मिलने शुक्रवार को मशहूर टीचर खान सर पहुंचे. लेकिन छात्र उस वक्त नाराज हो गए जब खान सर वहां से निकल गए. छात्रों का कहना है कि हम लोग जुटने वाले थे. लेकिन वो बीच में ही छोड़ के भाग गए. 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद से सैकड़ों उम्मीदवार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा की गई थी रद्द

13 दिसंबर को कुम्हरार इलाके में स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने पेपर लीक होने और प्रश्नपत्र वितरण में देरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. उम्मीदवारों के हंगामे के बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र पर आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया, जहां लगभग 12 हजार उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया था. लेकिन केवल 5,500 उम्मीदवारों ने अपनी ओएमआर शीट जमा की थी. यह परीक्षा पूरे बिहार में 912 केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

धरना स्थल पर क्या बोले थे खान सर

खान सर ने कहा, ‘हम आयोग से केवल दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं, सारे सबूत और सीसीटीवी फुटेज को आयोग ने क्यों छिपाया? कई चीजें बाहर आई हैं जो जांच का विषय है. हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. राष्ट्रपति तक को बताएंगे कि बिहार में क्या हो रहा है. हम कह रहे हैं कि मुश्किल परीक्षा लो और बच्चों वाले सवाल मत दो. इससे ज्यादा मुश्किल तो हमारे क्लास टेस्ट के सवाल होते हैं. किडनी बेचकर भी लड़ेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं. ये छात्र कोई धन दौलत नहीं मांग रहे हैं ये कह रहे है कि जितनी मुश्किल परीक्षा लेनी है ले सकते हैं.’

अन्य केंद्रों की परीक्षा नहीं होगी रद्द

बीपीएससी ने साफ कर दिया है कि अन्य केंद्रों में परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी. इस परीक्षा को लेकर सियासत भी गर्म है. विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी धरनास्थल पहुंचकर छात्रों का समर्थन कर चुके हैं. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर 1 जनवरी को बिहार बंद की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें: बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे गुरु रहमान, बोले- हमारी सिर्फ एक मांग ‘पुनर्परीक्षा’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >