भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक 18 को, आयेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लोकसभा चुनाव के बाद बिहार भाजपा संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मजबूत करने की तैयारियों में जुट गयी है.

संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी संवाददाता, पटना लोकसभा चुनाव के बाद बिहार भाजपा संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मजबूत करने की तैयारियों में जुट गयी है. इस कड़ी में 18 जुलाई को बिहार भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलायी गयी है. यह बैठक पटना में होगी. खास बात है कि इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे. भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश कार्यसमिति बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया जायेगा. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही बीते लोकसभा चुनाव के हर पहलु पर चर्चा की जानी है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित तमाम वरिष्ठ नेता, कोर कमेटी के सदस्य आदि शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >