भाजपा के ‘नवीन’ कार्यकारी अध्यक्ष का पटना में जोरदार स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब

Nitin Nabin News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पटना पहुंचे. उनके स्वागत में पटना की सड़कों पर भारी जन सैलाब उमड़ा. तस्वीरों में देखें नितिन नबीन के भव्य स्वागत का नजारा.

Nitin Nabin Welcome in Bihar: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पटना पहुंचे.दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद नितिन नबीन की यह पहली बिहार यात्रा है.पटना एयरपोर्ट पर बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित अन्य लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.नितिन नबीन ने पटना में आयोजित एक रोड शो में हिस्सा लिया.

एयरपोर्ट पर नितिन नबीन का स्वागत करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत करते बिहार के गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी
रोड शो में अभिवादन स्वीकार करते नितिन नबीन
नितिन नबीन के स्वागत में सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब
रोड शो में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार
नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता
रोड शो का नजारा

नित्यानंद राय ने क्या कहा ?

केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अनगिनत समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्पण से बनी भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का उनकी पवित्र भूमि और कर्मभूमि पर स्वागत करती है. पूरा बिहार उनके स्वागत के लिए उमड़ गया है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा ?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार अपने जन्मस्थान और कर्मभूमि पर आए हैं. पार्टी कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं.

नीरज सिंह बबलू ने क्या कहा ?

भाजपा नेता नीरज बबलू ने कहा कि हम देख सकते हैं कि पूरे राज्य से लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए हैं, जिससे बहुत जोश भरा माहौल बन गया है. बिहार में संगठन और मजबूत होगा, पूरे देश में पार्टी और मजबूत होगी और आने वाले समय में भाजपा और भी ज्यादा ताकतवर बनेगी.

विवेक ठाकुर ने क्या कहा ?

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि यह बिहार के लिए बहुत खुशी की बात है, और हम सभी केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने हमें बिहार में महत्वपूर्ण काम करने का मौका दिया है. नितिन नबीन एक कुशल ऑर्गनाइजर हैं और उनके आने से नई ऊर्जा आएगी.

राम कृपाल यादव ने क्या कहा ?

बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि हम सब नितिन नबीन का स्वागत अभिनंदन करते हैं, पूरा बिहार यहां मौजूद है.

Also read: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे पटना, स्वागत में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

तारकिशोर प्रसाद ने क्या कहा ?

भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नितिन नबीन और बिहार को प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >