भाजपा ही चंद्रवंशियों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी : भीम सिंह

राज्यसभा सांसद, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ भीम सिंह की अध्यक्षता में मंच के पदाधिकारियों की बैठक हुई.

संवाददाता,पटना राज्यसभा सांसद, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ भीम सिंह की अध्यक्षता में मंच के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में मंच के नेताओं को जिले का दौरा करने का टास्क सौंपा गया. बैठक को संबोधित करते हुए डाॅ भीम सिंह ने कहा कि चंद्रवंशियों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी भाजपा ही है, जिसने देश के तीन सदनों में उन्हें प्रतिनिधित्व दिया है.चौथे में भी शीघ्र ही मिल सकता है. जननायक कर्पूरी ठाकुर को ””””भारत रत्न”””” और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम भी नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने ही किया है. बैठक में सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी, जीत कुमार, जेपी चंद्रवंशी, पप्पू चंद्रवंशी और सिद्घनाथ चंद्रवंशी आदि ने भी विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >