BJP के इस फैसले के विरोध में उतरी JDU, नेता बोले- ये राजधर्म के खिलाफ, फैसला वापस ले सरकार

BJP: जनता दल यूनाइटेड ने असम की हिमंता सरकार के सार्वजानिक स्थानों पर बीफ पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का विरोध किया है. जदयू ने इसे राजधर्म के खिलाफ बताया है.

BJP: असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने पूरे राज्य में गौमांस पर बैन लगा दिया है. बीजेपी द्वारा शासित कई राज्यों के नेता एक ओर जहां इस फैसले का स्वागत कर रहे है तो दूसरी ओर एनडीए में शामिल जदयू ने इस फैसले को राजधर्म के खिलाफ बताया है. जदयू ने असम सरकार से फैसले को वापस लेने की मांग की है.

क्या बोले जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने असम सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, ‘लोगों को विकल्प देना चाहिए. सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए कि लोग क्या खाएंगे और क्या पहनेंगे. यह फैसला राजधर्म के खिलाफ है और समझ से परे है.’ पिछले 11 महीने में यह पहला मौका है जब जेडीयू ने किसी भाजपा शासित राज्य के फैसले का खुलकर विरोध किया है. मोदी सरकार के कई फैसले पर अब तक जदयू का रुख तटस्थ रहा है, लेकिन असम सरकार के बीफ बैन के फैसले पर जेडीयू खुलकर विरोध में आ गई है.

केसी त्यागी बोले- इससे समाज में तनाव फैलेगा

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने बीफ बैन के मुद्दे पर कहा, ‘भारत का संविधान सभी को खाने-पीने की आजादी देता है. हम होटलों या सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस पर प्रतिबंध का समर्थन नहीं करते हैं. इससे समाज में तनाव फैलेगा, जो पहले से ही काफी ज्यादा है. दरअसल, पिछले दो दिनों से जेडीयू ने विभिन्न मुद्दों पर बीजेपी को घेरने की कोशिश की है.’

इसे भी पढ़ें: यूट्यूब से सीखा साइबर ठगी का तरीका, फिर दिया अपराध को अंजाम, 4 लोग गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >