Bihar Politics: भाजपा बिहार में नई टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरी, इन 35 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Bihar Politics: भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को संगठन की नई टीम की घोषणा की, जिसमें 35 नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह बदलाव पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शनिवार को पार्टी की प्रदेश इकाई की नई टीम का ऐलान करते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. इस नई सूची में 35 नेताओं को विभिन्न अहम पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

कोषाध्यक्ष और सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त

राकेश तिवारी को पार्टी का नया प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आशुतोष शंकर सिंह और नितिन अभिषेक को प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया है.

14 नेताओं को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी

नई टीम में संतोष रंजन राय, रतेश कुमार कुशवाहा, संजय गुप्ता, त्रिविक्रम सिंह, धनराज शर्मा, नंदलाल चौहान, रीता शर्मा, भीम साहू, अजय यादव, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, मनोज सिंह, शोभा सिंह और पूनम रविदास को प्रदेश मंत्री बनाया गया है.

13 नए उपाध्यक्ष की घोषणा

संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से पार्टी ने सिद्धार्थ शंभु, प्रमोद चंद्रवंशी (MLC), राजेंद्र सिंह, अमृता भूषण, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, सरोज रंजन पटेल, धीरेन्द्र कुमार सिंह, संजय खंडेलिया, संतोष पाठक, बेबी कुमारी, ललिता कुशवाहा, अशोक सहनी और अनामिका पासवान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है.

पांच प्रदेश महामंत्री बनाए गए

शिवेश राम, राजेश वर्मा, राधामोहन शर्मा, लाजवंती झा और राकेश कुमार को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. भाजपा की यह नई टीम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र संगठन को नई ऊर्जा देने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

Also Read: चुनाव से पहले बिहार के इस विभाग में बंपर बहाली, मंत्री ने किया 41 हजार से ज्यादा पदों को भरने का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >