Bihta Airport: बिहटा एयरपोर्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट, पटना से सिर्फ 30 मिनट में पहुंच जायेंगे, कितना हुआ है काम

Bihta Airport: बिहटा एयरपोर्ट के फर्स्ट फेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है. इसमें यात्री टर्मिनल भवन, सर्विस ब्लॉक, फायर स्टेशन और बैगेज सिस्टम शामिल होंगे. निर्माण के लिए एक हजार कर्मियों की तैनाती होगी.

Bihta Airport: पटना के बिहटा एयरपोर्ट पर यात्री टर्मिनल भवन के साथ ही पहले ही चरण में सर्विस ब्लॉक भी बनेगा. इसमें यात्री टर्मिनल भवन का इलेक्ट्रिकल पैनल होगा. बैगेज लाइन का जंक्शन प्वाइंट भी इसी में बनाया जायेगा. इसके साथ ही वहां फायर फाइटिंग स्टेशन भी स्थित होगा. अगले माह मध्य तक बिहटा एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल व सर्विस ब्लॉक का निर्माण शुरू हो जायेगा. अभी संवेदक एजेंसी भूमि पर स्थित झाड़-झंखाड़ को साफ करने और उसके समतलीकरण का काम कर रही है. इसके साथ ही यहां साइट कैप का निर्माण किया गया है. श्रम संसाधन विभाग से भी संवेदक एजेंसी ने मजदूरों की नियुक्ति संबंधी अनुमति मांगी है.

पर्यावरण विभाग से मिली मंजूरी

यात्री टर्मिनल के निर्माण में लगभग एक हजार कर्मियों का इस्तेमाल किया जायेगा. इनमें 800 मजदूर, 100 टेक्निशियन और लगभग 100 अधिकारी शामिल होंगे. एयरफोर्स से भी संवेदक एजेंसी ने काम शुरू करने की अनुमति मांगी है, क्योंकि साइट के पास ही एयरफोर्स का बेस स्टेशन है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है. पर्यावरण विभाग से भी एजेंसी ने निर्माण स्थलों पर मौजूद पेड़ों की कटिंग के लिए अनुमति ली है.

दो करोड़ रुपये से बनेगी अतिरिक्त आठ एकड़ भूमि पर बाउंड्री

बिहटा एयरपोर्ट पर पहले चरण में मिली 108 एकड़ भूमि पर बाउंड्री का निर्माण हो चुका है. लेकिन, बाद में मिली आठ एकड़ भूमि पर अभी चहारदीवारी नहीं बनी है. यहां दो करोड़ रुपये से आठ फुट ऊंची चहारदीवारी बननी है. बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड इसका निर्माण कर रही है, जिसने 15 मई को इसके लिए टेंडर जारी किया है. 23 जून को इसका टेंडर खुलेगा और अगले छह महीने में इस बाउंड्री का निर्माण पूरा हो जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अगले साल नवंबर तक पूरा हो जायेगा दानापुर-बिहटा एलीवेटेड रोड

पटना से बिहटा एयरपोर्ट तक जल्द पहुंचने के लिए इसे फोरलेन एलिवेटेड रोड से जोड़ा जा रहा है. दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और नवंबर, 2026 तक यह पूरा हो जायेगा. मार्च, 2027 में बिहटा एयरपोर्ट तैयार होगा. लिहाजा, पटना से बिहटा जाकर विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी नहीं हाेगी और 30-40 मिनट में वे बिहटा एयरपोर्ट पहुंच जायेंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों के लोगों को झेलना होगा मौसम का डबल मार, अगले 48 घंटे के लिए IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >