पटना में 30 जुलाई से शुरू होगा बिहार का पहला ‘जन सेवा कनेक्ट डाकघर’, एक ही छत के नीचे मिलेंगी डाक और डिजिटल सेवाएं

बिहार का पहला जन सेवा कनेक्ट डाकघर पटना की पाटलिपुत्र कॉलोनी में 30 जुलाई से खुल गया है. यह केंद्र डाक और डिजिटल सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा. यहां स्पीड पोस्ट, बचत योजनाएं, आधार और बिल भुगतान जैसी कई नागरिक सेवाएं मिलेंगी.

Patna Post office News: डाक विभाग की सेवाओं को आधुनिक और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बिहार का पहला जन सेवा कनेक्ट डाकघर 30 जुलाई से राजधानी पटना की पाटलिपुत्र कॉलोनी में शुरू होगा. यह केंद्र देशभर में स्थापित किए जा रहे 25 जन सेवा कनेक्ट डाकघरों में शामिल होगा.

एक ही स्थान पर मिलेंगी कई नागरिक सेवाएं

जन सेवा कनेक्ट डाकघर का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही परिसर में डाक और डिजिटल सेवाओं की समेकित सुविधा उपलब्ध कराना है. यहां स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल बुकिंग, डाक बचत योजनाएं, डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB), आधार संबंधी सेवाएं, डिजिटल भुगतान, बिल भुगतान और अन्य नागरिक सेवाएं उपलब्ध होंगी.

आधुनिक तकनीक से होगी सेवा

डाक विभाग के अनुसार इस नए मॉडल के डाकघर में ग्राहकों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके लिए डिजिटल काउंटर, बेहतर ग्राहक सहायता प्रणाली, सुगम प्रतीक्षा व्यवस्था और आधुनिक सेवा तंत्र विकसित किया गया है.

विद्यार्थियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को होगा लाभ

जन सेवा कनेक्ट डाकघर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. उन्हें एक ही परिसर में कई सरकारी और वित्तीय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा.

डाकघरों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र

डाक विभाग का मानना है कि जन सेवा कनेक्ट डाकघर पारंपरिक डाकघरों को बहुउद्देशीय नागरिक सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. विभाग भविष्य में इस मॉडल का विस्तार बिहार के अन्य शहरों में भी करने की योजना बना रहा है, ताकि लोगों को उनके नजदीक गुणवत्तापूर्ण सरकारी और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subodh kumar nandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >