Bihar Weather Update: बिहार में इस दिन तक चलेगा आंधी-बारिश का दौर, IMD ने जारी किया अपडेट, हाई अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में लगातार इन दिनों आंधी-बारिश का दौर देखा जा रहा है. कहीं तेज बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली तो कहीं तेज हवाओं का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट जारी कर दिया गया है. साथ ही लोगों से अलर्ट रहने की अपील भी की गई है.

Bihar Weather Update: बिहार के जिलों में इन दिनों मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है. लगातार आंधी-बारिश का दौर जारी है. लोगों को तपती गर्मी में बड़ी राहत मिली है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से बड़ा पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग की माने तो, बिहार में आज से लेकर 31 मई तक हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश तो कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. यानी कि, बिहार के कई जिलों में 31 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा.

इस वजह से हो रही बारिश 

कुल मिलाकर देखा जाए तो, प्री-मानसून जैसी स्थिती बिहार में बनी हुई है. वहीं, इस तरह के मौसम को लेकर कहा जा रहा कि, पूरे बिहार में नमीयुक्त पूर्वा और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के प्रवाह में वृद्धि होने के कारण बारिश का दौर जारी है और 31 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. बता दें कि, आज 24 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है. उत्तर बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर अनुमान लगाया गया है.  

23 मई को कैसा था मौसम ?

वहीं, बीते शुक्रवार की बात करें तो, 23 मई को सुबह दक्षिण बिहार के पूर्वी इलाके में झमाझम बारिश हुई. उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई. मुंगेर में 112.8 मिलीमीटर, बांका में 93.5, बेगूसराय में 89.2 मिलीमीटर बारिश हुई. जिसके बाद से लगातार मौसम सुहावना बना हुआ है. उधर, केरल में भी समय से पहले मानसून ने एंट्री मार ली है. जिससे बिहार में भी अब जल्द ही मानसून के आगमन को लेकर आशंका जताई जा रही है. वहीं, लोगों से अलर्ट रहने की भी अपील की गई है.  

Also Read: Gopalganj News: शादी के दिन दूल्हे को मंडप से उठा ले गए किन्नर, लौंडा नाच के बहाने कांड, सदमे में दुल्हन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >