Bihar Weather Update: पटना समेत इन जिलों में छाए बादल, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं. कभी झमाझम बारिश हो रही है तो कभी भीषण गर्मी का प्रकोप झेलने के लिए लोग मजबूर हैं. लेकिन, इस बीच मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. पटना, लखीसराय के साथ-साथ समस्तीपुर में बादल छा गए हैं. बड़ा अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather Update: बिहार के जिलों में लगातार मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल रहा है. जिसके कारण तापमान में भी उतार-चढाव जारी है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट सामने आ गया है. दरअसल, पटना, लखीसराय के साथ-साथ समस्तीपुर में काले बादल छा गए हैं. तो वहीं करीब हर जिले में बारिश की संभावना जताई गई है. 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो, जहानाबाद, पटना, सुपौल, बेगूसराय और नालंदा में बारिश की आशंका जताई है. इसके साथ ही कुछ जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. इसके अलावा 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिले में आंधी आने के साथ-साथ बारिश भी होगी. तो वहीं, येलो अलर्ट वाले जिले में हल्की बारिश होगी.  

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

मौसम विभाग की ओर से यह भी संभावना जताई गई है कि, अचानक से उत्तर बिहार के साथ-साथ दक्षिण बिहार के कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बारिश होने अनुमान है. इधर, बीते 24 घंटे में तीन जिलों बांका, लखीसराय और औरंगाबाद में झमाझम बारिश हुई. तो वहीं, कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप भी झेलना पड़ा.

Also Read: भागलपुर में भाजपा की सीटों पर जदयू की नजर, कहलगांव विधानसभा को लेकर भी नेता कर रहे दावे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >