Bihar Weather: नए साल का आगाज हुआ सर्दी के साथ, सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन और ठिठुरन

Bihar Weather बिहार में पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है. मौसम विभाग का कहना है कि 6 जनवरी के बाद और ठंड बढ़ सकती है

Bihar Weather बिहार में बर्फीली ठंडी हवाएं चल रही हैं. इसके कारण गलन बढ़ गई है. बिहार में पछुआ हवा की तेज रफ्तार के कारण ठिठुरन बढ़ गई है. मंगलवार की सुबह से ही पटना में धूप नहीं खिली. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले दो दिनों में शहर के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तो न्यूनतम में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. साल के पहले दिन बर्फीली हवाओं का कहर चल रहा है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6 जनवरी के बाद सभी जिलों में शीतलहर जैसे हालात हो सकते हैं. शीतलहर तभी आती है जब किसी इलाके का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहे और 10 डिग्री सेल्सियस से तापमान लगातार कम दर्ज किया जाए. वाल्मीकिनगर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सहरसा, भागलपुर, मुंगेर, रोहतास, मधुबनी सहित 15 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >